सिंधिया ने मारा शॉट और फिर पहुंचे अस्पताल

विहान हिंदुस्तान न्यूज

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का क्रिकेट मैदान पर बल्ले से जौहर दिखाना एक भाजपा कार्यकर्ता को परेशान कर गया। असल में सिंधिया के इस शॉट के बाद गेंद पकड़ने पहुंचा यह कार्यकर्ता ऐसा घायल हो गया कि उसे सिंधिया के वाहन में अस्पताल पहुंचाना पड़ा। बाद में सिंधिया खुद उससे मिलने पहुंचे अस्पताल पहुंचे।

म.प्र. के रीवा में आज ज्योतिरादित्य सिंधिया थे। वे यहां नवनिर्मित क्रिकेट स्टेडियम का लोकार्पण करने आए थे। स्टेडियम के लोकार्पण के दौरान सिंधिया ने बल्ला थामा और विकेट पर पहुंच गए। गेंदबाज ने गेंद डाली और सिंधिया ने जोरदार शॉट लगाया। सिंधिया के बल्ले से निकला शॉट काफी तेज था। गेंद दीनदयल मंडल के उपाध्यक्ष विकास मिश्रा के सिर पर जोरदार तरीके से लगी। इससे वे तुरंत ही गिर पड़े। उन्हें लगी चोट को देखते हुए सिंधिया ने अपने वाहन में विकास मिश्रा को अस्पताल पहुंचाया। पीछे-पीछे सिंधिया भी अस्पताल पहुंचे और विकास मिश्रा की तबीयत जानी। सिंधिया क्रिकेट के साथ ही बिलियड्स के भी अच्छे खिलाड़ी हैं। वे समय-समय पर खेल के मैदान में भी अपना जौहर दिखाते रहते हैं।

You may have missed

ArabicChinese (Simplified)DutchEnglishFrenchGermanGujaratiHindiItalianMalayalamMarathiNepaliPortugueseRussianSpanishUkrainianUrdu

You cannot copy content of this page