अयोध्या आएगी केसरिया रंग की कुरान, मक्का से आ रही है काली ईंट

ये लाई जा रही है काली ईंट

विहान हिंदुस्तान न्यूज

अयोध्या में जल्द ही केसरिया रंग की कुरान रखी जाने वाली है। यह कुरान मोहम्मद बिन अब्दुल्ला मस्जिद के लिए लाई जाएगी जो सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद बनाई जाना है। इस मस्जिद के लिए पवित्र काली ईंट मक्का से भेजी जा रही है जो अप्रैल में अयोध्या पहुंचेगी। ईद के बाद इस मस्जिद का निर्माण शुरू होगा।

करीब पांच एकड़ जमीन इस मस्जिद के ​लिए सरकार ने आवंटित की थी जिसपर मोहम्मद बिन अब्दुल्ला मस्जिद का निर्माण होना है। मक्का से जो पवित्र काली ईंट आएगी उस पर सोने से कुरान की आयतें लिखीं होगी। मस्जिद में केसरिया रंग की कुरान रखी जाएगी जो यहां आने वालों के लिए आक​र्षण का केंद्र भी रहेगी। कुरान 21 फीट लंबी होगी और दोनों तरफ से 18-18 फीट पर खुलेगी। इंडो इस्लामिक कल्चरल फाउंडेशन के सदस्य हाजी अराफात का कहना है कि ये रंग केसरिया है जिसको हम चिश्तिया कहते हैं। गरीब नवाज की पगड़ी का ये रंग था। हम लोग बाबर को नहीं मानते, बाबर देश को लूटने आया था। हम नबी को मानते हैं। ये मस्जिद हमारी उसी सोच का आईना है।

ईंट को कराया गया ‘गुस्ल’

पवित्र ईंट को मक्का शरीफ और मदीना शरीफ में ‘गुस्ल’ कराया गया है। इस ईंट को मक्का शरीफ और मदीना में पवित्र आब-ए-जमजम से और इत्र से गुस्ल देकर भारत लाया गया है। ईंट में सामने आयतें और चारों तरफ इस्लाम के नबी का नाम सोने से लिखा गया है। 29 फरवरी को मुंबई में एक कार्यक्रम में इसे रखा जाएगा, उसके बाद ईंट को अजमेर शरीफ भी लाया जाएगा। धन्नीपुरा जहां ये मस्जिद बनाई जा रही है उस मस्जिद के निर्माण को लेकर जिम्मेदारी इंडो-इस्लामिक कल्चरल फाउंडेशन पर है। ईंट को सड़क मार्ग से ले जाया जाएगा। 5 दिन की यात्रा में जगह-जगह दुआ की जाएगी। मस्जिद परिसर में ही अस्पताल और शिक्षण केंद्र भी होगा। एक साथ करीब 9 हजार लोग यहां नमाज पढ़ सकते हैं।

You may have missed

ArabicChinese (Simplified)DutchEnglishFrenchGermanGujaratiHindiItalianMalayalamMarathiNepaliPortugueseRussianSpanishUkrainianUrdu

You cannot copy content of this page