तिरंगे के ऊपर भाजपा का झंडा, सियासत हुई गर्म


विहान हिंदुस्तान न्यूज
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन पर सभी राजनीतिक पार्टियों ने दुख तो जताया है लेकिन उनके पार्थिव शरीर पर तिरंगे के ऊपर भाजपा का झंडा रखने को लेकर सियासत भी गर्म हो गई है। इस बात को लेकर टीएमसी सांसद ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा है यह भारतीय झंडे का अपमान है।
तृणमूल कांग्रेस के राज्यसभा सांसद सुखेंदु शेखर राय ने कल्याणसिंह के अंतिम दर्शन वाली तस्वीर ट्वीट की है। इस तस्वीर में भारत के झंडे के ऊपर एक तरफ भाजपा का झंडा रखा गया है। बताया जा रहा है जिस तरफ मृत आत्मा के पैर हैं उस तरफ भाजपा का झंडा रखा गया था। सांसद राय ने ट्वीट में लिखा है कि राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करना क्या मातृभूमि का सम्मान करने का नया तरीका है? राय ने जो तस्वीर शेयर की है उसमें भाजपा के कई नेता नजर आ रहे हैं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह भी तस्वीर में देखे जा रहे हैं। उधर, यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष बीवी श्रीनिवास ने तस्वीर साझा करते हुए पूछा है कि क्या भारत के झंडे से ऊपर किसी पार्टी का झंडा रखना ठीक है? कुछ अन्य नेताओं की प्रतिक्रिया भी इस मामले में आ रही है।

You may have missed

ArabicChinese (Simplified)DutchEnglishFrenchGermanGujaratiHindiItalianMalayalamMarathiNepaliPortugueseRussianSpanishUkrainianUrdu

You cannot copy content of this page