कार्तिक पूर्णिमा पर खास योग, दोपहर ढाई बजे तक शुभ मुहूर्त, मिलती है सुख-शांति और समृद्धि

विहान हिंदुस्तान न्यूज
कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा 19 नवंबर शुक्रवार को मनाई जा रही है। कार्तिक पूर्णिमा का शुभ मुहुर्त 18 नवंबर दोपहर 11 बजकर 55 मिनट से 19 नवंबर को दोपहर 2 बजकर 29 मिनट तक बताया गया है। इस दौरान दीपदान और पवित्र स्नान करने का महत्व बताया गया है। इस साल खास यह है कि इस दिन चंद्रग्रहण भी पूर्णिमा के दिन ही पड़ रहा है और साथ सर्वार्थ सिद्ध महायोग भी है। इस दिन माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है। जीवन में सुख शांति और समृद्धि के लिए इस दिन का विशेष महत्व है।
इस दिन लक्ष्मी स्रोत का पाठ करना चाहिए।
शाम को दीपदान का महत्व है।
सुबह और शाम को तुलसी पूजन करना चाहिए।
महालक्ष्मी को भोग लगाकर पांच कन्याओं को भोजन कराना चाहिए।

You may have missed

ArabicChinese (Simplified)DutchEnglishFrenchGermanGujaratiHindiItalianMalayalamMarathiNepaliPortugueseRussianSpanishUkrainianUrdu

You cannot copy content of this page