आंतकवादी कसाब और साक्षी हत्याकांड के आरोपी साहिल के बीच कलावा है कॉमन…

कसाब (लेफ्ट) और साहिल के हाथ में बंधा है कसावा

विहान हिंदुस्तान न्यूज

दिल्ली में रविवार को शाहबाद डेयरी इलाके में एक नाबालिग लड़की साक्षी को मोहम्मद साहिल ने चाकुओं से गोदकर व पत्थर से उसके सिर के चार टुकड़े करके मार डाला। इस हत्याकांड का आरोपी आज बुलंदशहर से अरेस्ट हो गया जिससे पुलिस पूछताछ कर रही है। साहिल और पाकिस्तान से भारत में दहशतगर्दी करने आए आतंकवादी कसाब के बीच एक बात कॉमन है जिसने जांच एजेंसियों को एक नई दिशा दी है। यह कॉमन तथ्य है हाथ में बांधने वाला कलावा (पूजा का नाड़ा) जो कसाब ने भी हाथ में बांधे रखा था और साहिल ने भी इसे बांधा है।

साक्षी पर साहिल ने चाकू से 40 वार किए जिसका वीडियो फुटेज भी सामने आया है। बाद में साहिल ने साक्षी पर भारी पत्थर से हमला किया जिससे उसके सिर के चार टुकड़े हो गए। यहां से साहिल भाग खड़ा हुआ जिसे आज पुलिस ने पकड़ने में सफलता हासिल की है। साहिल को जब पकड़ा गया तो उसके हाथ में कलावा बंधा था। इस बात को लेकर आरोप यह भी लग रहे हैं कि साहिल-साक्षी मामला लव जिहाद का है। उधर, कसाब और साहिल दोनों की फोटो वायरल हो रही है जिसमें इन दोनों के हाथ में कलावा बंधा दिख रहा है। पुलिस अब इस बारे में साहिल से पूछताछ भी कर रही है कि उसने कलावा क्यों बांधा था।

साक्षी के परिवार को पता ही नहीं साहिल के बारे में…

मिली जानकारी के अनुसार साहिल रेफ्रिजरेटर और एसी सुधारने का काम करता है। उसकी साक्षी से कब और कहां मुलाकात हुई इस बारे में साक्षी के घरवालों को जानकारी नहीं है। वे तो साहिल के बारे में जानते तक नहीं है। साक्षी जेजे कॉलोनी निवासी जनकराच की बेटी है। पुलिस के अनुसार साहिल और साक्षी रिलेशनशिप में थे लेकिन कुछ समय पहले दोनों के बीच झगड़ा हो गया था। साक्षी रविवार को अपनी सहेली के घर जा रही थी तभी साहिल ने उसे रोका। जब विवाद हुआ तो साहिल ने साक्षी की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। वहीं पड़े एक पत्थर से भी उसने साक्षी के सिर पर वार किया। बाद में पुलिस ने साक्षी की मां को मौके पर ले जाकर घटनाक्रम दिखाया तब घरवालों को पता चला की साक्षी की हत्या हो चुकी है। यह बात भी आ रही है कि साक्षी को साहिल के मुस्लिम होने के बारे में जानकारी नहीं थी। जब उसे जानकारी लगी तो साहिल ने उसे धमकाना शुरू कर दिया था। भाजपा नेता कपिल मिश्रा का कहना है यह लव जिहाद का मामला है और पुलिस को इस मामले में साहिल से सख्ती से पूछताछ करना चाहिए।

You may have missed

ArabicChinese (Simplified)DutchEnglishFrenchGermanGujaratiHindiItalianMalayalamMarathiNepaliPortugueseRussianSpanishUkrainianUrdu

You cannot copy content of this page