मुनीष शर्मा की जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल मनोज सिन्हा से मुलाकात, कश्मीर पर लिखी किताब का विमोचन

विहान हिंदुस्तान न्यूज
न्यूज पोर्टल विहान हिंदुस्तान के चीफ एडिटर मुनीष शर्मा ने बुधवार को जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल मनोज सिन्हा से मुलाकात की। इस दौरान शर्मा और सिन्हा के बीच देश के इस प्रमुख राज्य से जुड़े कई मुद्दों और वर्तमान परिस्थितियों को लेकर बातचीत हुई। राज्यपाल मनोज सिन्हा ने मुनीष शर्मा द्वारा लिखी किताब कश्मीर वादी-ए-जन्नत, हाल-ए-जहन्नुम का विमोचन किया। मुनीश शर्मा देश के कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में प्रमुख भूमिकाओं में रहे हैं। उनकी कश्मीर के हालातों पर लिखी ये किताब काफी चर्चित रही है। उन्होंने यहां से धारा 370 हटाने और उसके पहले की स्थिति को लेकर बेबाक अनुभव शेयर किए हैं किताब में कश्मीर की वास्तविक स्थिति के साथ वह अपनी दुरुहता और जटिलता से कैसे उबर सकता है, इसकी भी चर्चा की। मुनीष ने बताया, कश्मीर लंबे समय से आ रहा हूं जिसमें कई बार शहरों के साथ ग्रामीण क्षेत्र में भी रहने का मौका मिला। आतंकवाद के जाल में फंस चुके उन लोगों से भी मिलना हुआ, जो वापसी की राह पर हैं। वे लोग भी मिले जिन्हें जबरदस्ती या षड्यंत्र के तहत आतंकवाद के गर्त में धकेल दिया गया। कश्मीरी पंडितों की आपबीती हो या कुछ सरकारों की जनता के प्रति नजरअंदाजी, इसका भी उल्लेख किताब में है। एक महत्वपूर्ण बात हमारे सैनिकों की है कि वे कैसे जान हथेली पर रखकर उस समय खड़े रहे जब कश्मीर आतंकवाद का दलदल बन चुका था। उनकी एक बड़ी व्यथा यह थी कि उनसे बेहतर हथियार आतंकवादियों के पास होते थे। जिक्र उन लोगों का भी है जो वसूली करने के लिए सेना या आतंकवादियों से खेलते थे और नुकसान बेगुनाहों का होता था। धारा 370 हटने के बाद का मजमून और भाजपा की कश्मीर में पैठ की योजनाओं पर भी लिखा गया है। अन्य राजनीतिक पार्टियों का भी उल्लेख किताब में है।

You may have missed

ArabicChinese (Simplified)DutchEnglishFrenchGermanGujaratiHindiItalianMalayalamMarathiNepaliPortugueseRussianSpanishUkrainianUrdu

You cannot copy content of this page