कश्मीर में आतंकवादियों ने बिहार के मजदूर की हत्या की
![](https://www.vihanhindustan.com/wp-content/uploads/2022/08/अमरेज.png)
अमरेज
विहान हिंदुस्तान न्यूज
कश्मीर में आतंकवादी गैर कश्मीरियों को लगातार निशाना बना रहे हैं चाहे वह मुस्लिम हो या अन्य किसी धर्म का। शुक्रवार सुबह बांदीपोरा जिले के तहसील अजस में सदुनारा गांव में बिहार के एक मजदूर मोहम्मद अमरेज (19) को गोली मारी गई। अमरेज मधेपुरा जिले के बेसाढ़ गांव का रहने वाला था व कश्मीर में मजदूरी करता था।
बताया जाता है आतंकवादी अल सुबह अमरेज के घर पहुंचे और उसपर गोलियां चलाई। घायल अमरेज को अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई। घाटी में लगातार आतंकवादी गैर कश्मीरियों की हत्या कर रहे हैं। कश्मीरी पंडित भी इनके निशाने पर है जिसके कारण पंडित परिवार इकट्ठे रह रहे हैं। सरकारी कर्मचारी डर के कारण काम पर भी नहीं जा पा रहे हैं जिसके चलते सरकार ने उनका वेतन बंद कर दिया है। पंडित परिवार सरकार से मांग कर रहे हैं कि उनकी नौकरी जम्मू या अन्य सुरक्षित स्थान पर लगाई जाए।