साहित्य समागम से संपन्न हुआ दिवाली मिलन कार्यक्रम

विहान हिंदुस्तान न्यूज
मनपसंद हास्ययोग कला साहित्य मंच इंदौर का दिवाली मिलन व वार्षिकोत्सव कवियों के काव्य पाठ एवं गीतों के रंगारंग कार्यक्रम के साथ होटल अंगारा में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थापक अध्यक्ष जनार्दन शर्मा, ने अतिथियों को मंच पर आमंत्रित कर किया। संतोष त्रिपाठी, कैलाश खंडेलवाल, अशोक द्विवेदी, अंजुला दुबे नीलेश पाटिल ने दीप प्रज्वलित कर श्री गणेश भगवान व मां सरस्वती को पुष्पार्पण किया, तत्पश्चात् श्री गणेश वंदना की। सहसचिव श्रीमती संध्या राणे ने अपनी मधुर आवाज में मां सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। सचिव श्रीमती मनोरमा जोशी ने सभी आमंत्रितो के स्वागत में स्वागत गीत प्रस्तुत किया, उपाध्यक्ष प्रभा तिवारी ने कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी। अध्यक्ष सुषमा शुक्ला ने मनपसंद संस्था के वर्षभर के कार्यक्रम की जानकारी दी। इसी कार्यक्रम में केबीसी में गये सभी सदस्यों का व म़ंच के सक्रिय सदस्यों को उनके सहयोग के लिए विभिन्न क्षेत्रों के लिए संस्था द्वारा पुरस्कृत किया गया।
कवि गायत्री शर्मा, अंजू दुबे, संतोष जी, प्रदीप चतुर्वेदी, लता सेन ने काव्य पाठ कर बहुत उत्कृष्ट कविताएं सुनाईं। ज्योति सिंह, रीना पाटील, नलिनी गाडगे, संध्या मिश्रा, अशोक जी, नीलेश जी ने फिल्मी गीतों को गाकर कार्यक्रम को और रंगारंग बना दिया। कैलाश खंडेलवाल ने अपने उद्बोधन में सभी को प्रस्तुति के लिए बधाई दी व कार्यक्रम कि सराहना कर पुरुस्कृत किया। अंत में सभी का आभार संतोष तोषनीवाल ने व्यक्त किया।

You may have missed

ArabicChinese (Simplified)DutchEnglishFrenchGermanGujaratiHindiItalianMalayalamMarathiNepaliPortugueseRussianSpanishUkrainianUrdu

You cannot copy content of this page