कावड़ यात्रा का सर्व धर्म संघ ने किया स्वागत, पेश की एकता की मिसाल

विहान हिंदुस्तान न्यूज

शहर व प्रदेश में भाईचारा बनाए रखने के लिए संस्था सर्वधर्म संघ की अहम भूमिका दिखाई देती है। समय-समय पर ये कुछ ऐसे कार्यक्रम करते हैं जिसमें हर धर्म-समाज के लोग उपस्थित होते हैं।

शुक्रवार को संस्था सर्वधर्म संघ ने कावड़ यात्रा का स्वागत किया। सावन महीने में कावड़ यात्री ओकारेश्वर से उज्जैन जाते हैं जिनका जगह-जगह स्वागत होता है। इंदौर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष व भाजपा नेता गोलू शुक्ला की कावड़ टीम का स्वागत प्रिंसेस यशवंत रोड पर संस्था के अध्यक्ष मंजूर बैग की उपस्थिति में किया गया। इस अवसर पर संस्था उपाध्यक्ष रियाज खान, आशीष राय, गोलू भाई, मौलाना हकीम, फैजान बैग, मोनू खान, सतीश शर्मा, जावेद खान, साबिर शाह, राहुल मेवाड़ा, कुतुबुद्दीन तय्यब अली, ऋषभ रघुवंशी आदि मौजूद थे जिन्होंने कावड़ यात्रियों का पुष्पगुच्छों से स्वागत किया।

You may have missed

ArabicChinese (Simplified)DutchEnglishFrenchGermanGujaratiHindiItalianMalayalamMarathiNepaliPortugueseRussianSpanishUkrainianUrdu

You cannot copy content of this page