लड्डू गोपाल को स्नान कराते समय बांह टूटी, रोते हुए अस्पताल पहुंचा पुजारी, डॉक्टरों ने बांधी पट्टी

विहान हिंदुस्तान न्यूज.
भक्ति और आस्था भी असीम है। एक ऐसा ही वाकया सामने आया, जिसे देखकर पहले तो लगेगा कि यह क्या है, लेकिन पुजारी को देखकर आप भी भाव विह्ल हो उठेंगे। मामला आगरा का है, जहां एक पुजारी रोते हुए अस्पताल पहुंचा और उसके हाथ में लड्डू गोपाल की प्रतिमा थी। उसने फूट-फूटकर रोते हुए अस्पताल के स्टाफ को बताया कि वह जब लड्डू गोपाल को स्नान करा रहा था तो अचानक प्रतिमा फिसल कर गिर गई और उसकी बांह टूट गई। पुजारी लेख सिंह शुक्रवार को भगवान श्री कृष्ण की प्रतिमा लेकर अस्पताल पहुंचा। उसने बिलखते हुए बताया कि वह उन्हें स्नान करवा रहा था, तभी वह फिसल कर गिर गई और उसकी बांह टूट गई। इससे वह काफी दुखी है। इसके बाद अस्पताल का स्टाफ भी दंग रह गया, लेकिन पुजारी की भावना का ख्याल रखते हुए उसे बैठाया गया। उसके बाद भगवान के नाम की पर्ची बनाई गई और डॉक्टरों ने मूर्ति की टूटी बांह पर पट्टी बांधी। दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर रोते हुए पुजारी का वीडियो भी वायरल हो रहा है। जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सक अधीक्षक डॉ. अशोक कुमार अग्रवाल ने बताया कि उन्हें सूचना मिली की एक पुजारी अपनी मूर्ति को लेकर रो रहा था। इसके बाद उसकी संतुष्टि के लिए उसे पट्टी बांधी गई।

You may have missed

ArabicChinese (Simplified)DutchEnglishFrenchGermanGujaratiHindiItalianMalayalamMarathiNepaliPortugueseRussianSpanishUkrainianUrdu

You cannot copy content of this page