पंजाब के आसमान में दिखी रहस्यमयी रोशनी, आश्चर्य में पड़े लोग


विहान हिंदुस्तान न्यूज
पंजाब के आसमान में 3 दिसंबर की रात को अचानक रहस्यमी रोशनी देखकर लोग आश्चर्य में पड़ गए। यह रोशनी पठानकोट में देखी गई। लोगों का कहना है करीब पांच मिनट तक यह रोशनी देखी गई। ऐसा लग रहा था जैसे आसमान में ट्रेन चल रही है जिसकी लाइट जली हुई है।
पठानकोट में रात के वक्त एक सीधी लकीर को आसमान में चलते हुए देखा जिसमें रोशनी थी। जिसने भी आसमान में यह नजारा देखा वह इसे टकटकी लगाए देखता ही रह गया। लोग हैरान रह गए कि यह क्या चीज है। पठानकोट निवासी सिम्मी ने एक चैनल को बताया हमने पांच मिनट तक उसे देखा लेकिन इसके बाद यह रोशनी एकाएक गायब हो गई। यह क्या चीज थी हमें नहीं पता लेकिन यह नजारा बहुत अच्छा था। इसी शहर की मोनिका का कहना है हमने आसमान में देखा तो एक सीधी लाइन रोशनी से भरी चल रही है। करीब चार-पांच मिनट तक यह नजारा देखने को मिला। ऐसा लग रहा था मानो ट्रेन चल रही हो। फिर यह गायब हो गई। उधर, इस रोशनी के वीडियो भी वायरल हो रहे हैं। रक्षा मंत्रालय के सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक यह एक सैटेलाइट हो सकता है।

You may have missed

ArabicChinese (Simplified)DutchEnglishFrenchGermanGujaratiHindiItalianMalayalamMarathiNepaliPortugueseRussianSpanishUkrainianUrdu

You cannot copy content of this page