लॉकडाउन में वैक्सीन लगाने का समय वहीं रहेगा, 9-12वीं की परीक्षा आगे बढ़ी, इस बार भी रमजान की शुरुआत लॉकडाउन से

इंदौर में लॉकडाउन तकरीबन एक सप्ताह बढ़ाने का फैसला तो कर लिया गया है लेकिन इससे वैक्सीनेशन के समय में कोई बदलाव नहीं होगा। जिन लोगों को वैक्सीन लगवाना हो वे संबंधित अस्पताल में सुबह 9 से दोपहर 4 बजे के बीच जा सकते हैं। इस बात की पुष्टि कलेक्टर मनीष सिंह ने विहान हिंदुस्तान न्यूज से की है।
शहर में लॉकडाउन बढ़ाने के लिए इस बार प्रशासनिक अधिकारियों के साथ जनप्रतिनिधियों में भी सहमति थी। वरिष्ठ नेता कृष्णमुरानी मोघे ने भाजपा की अपनी टीम के साथ मीडिया से बात करते हुए कहा कि हमने मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान को कोरोना संक्रमण के हालात बताए और लॉकडाउन बढ़ाने की सिफारिश की। श्री मोघे का कहना है संभवत: शुक्रवार तक लॉकडाउन बढ़ाया जाएगा। उधर, यदि शुक्रवार तक लॉकडाउन बढ़ाया गया तो अगला सप्ताह पूरा ही लॉकडाउन में रहेगा क्योंकि इससे पहले प्रदेश सरकार ने अगले आदेश तक शुक्रवार शाम 6 बजे से सोमवार सुबह 6 बजे तक लॉकडाउन घोषित किया हुआ है।
जिला प्रशासन ने सुबह 7 बजे से सुबह 10 बजे तक फल, सब्जी, किराना, दूध व कंट्रोल की दुकानों क छूट देने की बात कही है। इसके अलावा दवाई की दुकाने पूरे समय खुली रह सकेगी। उद्योग से संबंधित कारखाने भी खुले रहेंगे। कलेक्टर मनीष सिंह ने नागरिकों से अपील की है कि दुकानों पर भीड़ न बढ़ाएं और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। दुकानदारों को भी इस बात का ध्यान रखने के निर्देश दिए गए हैं।
लॉकडाउन के कारण 9वीं से लेकर 12वीं तक की परीक्षाएं भी आगे बढ़ा दी गई है हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। ये परीक्षाएं 12 अप्रैल से होना थी। 9वीं और 11वीं की मुख्य परीक्षा होना थी जबकि 10वीं और 12वीं की प्री-बोर्ड परीक्षाएं आयोजित की जाना थी।
रमजान की शुरुआत लॉकडाउन से
पिछले साल की तरह ही इस बार भी रमजान की शुरुआत लॉकडाउन में होगी। इस बार रमजान संभवत: मंगलवार से शुरू होगी। यदि दूज का चांद नहीं दिखा तो बुधवार से तो होना तय ही है। मुस्लिम क्षेत्रों में रमजान के दौरान फलों व किराना सामान को लेकर विशेष जरूरते रहेगी। ऐसे में प्रशासन को मुस्लिम बहुल क्षेत्रों पर भी विशेष ध्यान रखना होग।

You may have missed

ArabicChinese (Simplified)DutchEnglishFrenchGermanGujaratiHindiItalianMalayalamMarathiNepaliPortugueseRussianSpanishUkrainianUrdu

You cannot copy content of this page