डॉ. मोहन यादव होंगे म.प्र. के नए मुख्यमंत्री, देवड़ा व शुक्ला डिप्टी सीएम होंगे, 13 को लेंगे शपथ

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

विहान हिंदुस्तान न्यूज

म.प्र. के नए मुख्यमंत्री मोहन यादव होंगे। यह चौंकाने वाला नाम विधायक दल की बैठक के बाद तय किया गया है। मोहन यादव ​शिवराजसिंह चौहान की सरकार में उच्च शिक्षा मंत्री थे। वे बीएससी, एलएलबी व पीएचडी हैं। उनका सीएम बनने का नाम सामने आते ही सभी चौंक गए। सीएम पद के साथ ही मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण समारोह भी होने की संभावना है। 13 दिसंबर (गुरुवार) को शपथ ग्रहण समारोह होना है।

आपको बता दें कि डॉ. मोहन यादव उज्जैन दक्षिण से चुनाव जीतकर आते हैं। 58 साल के मोहन यादव साल 2013 में पहली बार मुख्यमंत्री बने थे। तीन बार के वे विधायक रहे हैं। पिछड़़े वर्ग से आने के कारण उन्हें चुना जाना बताया गया है। सिंहस्थ के दौरान उनकी भूमिका काफी चर्चित रही थी। डॉ. मोहन यादव पहलवान भी हैं और कई कुश्ती स्पर्धाओं में वे पदक भी जीत चुके हैं। म.प्र. कुश्ती संघ के वे अध्यक्ष भी हैं। डॉ. मोहन यादव का सीएम के रूप में नाम सामने आने के बाद ही शिवराजसिंह चौहान ने राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया जो मंजूर भी हो गया है। जगदीश देवड़ा व राजेंद्र शुक्ला डिप्टी सीएम बनाए गए हैं। नरेंद्र सिंह तोमर को स्पीकर का दायित्व सौंपा गया है। सीएम बनने के बाद डॉ. मोहन यादव ने अपने उद्बोधन में कहा मेरे जैसे छोटे कार्यकर्ता को प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाया गया यह मेरे लिए बड़ी बात है। उन्होंने कहा मैं अपने दायित्व में खरा उतरूंगा। उधर, यह चर्चा का विषय है कि डॉ. मोहन यादव का नाम कैसे सीएम पद के लिए चुना गया। बताया जाता है संघ की तरफ से भी उनके नाम पर स्वीकृति थी जिससे भाजपा ने इस नाम को आगे बढ़ा दिया।

You may have missed

ArabicChinese (Simplified)DutchEnglishFrenchGermanGujaratiHindiItalianMalayalamMarathiNepaliPortugueseRussianSpanishUkrainianUrdu

You cannot copy content of this page