दवाईयों का टेस्ट करने के लिए श्रीलंका से एक लाख बंदर पकड़कर अपने यहां लाएगा चीन!

विहान हिंदुस्तान न्यूज

चीन अपने देश में क्या-क्या कर देता है यह हमारी सोच से भी परे है। अब नया मामला बंदरों से जुड़ा सामने आया है। जानकारी आ रही है कि चीन श्रीलंका से एक लाख बंदर पकड़कर अपने यहां लाएगा। बंदरों के लाए जाने को लेकर बात यह आ रही है कि वह अपने प्राणी संग्रहालय में रखेगा लेकिन पर्दे के पीछे की कहानी बताई जा रही है कि चीन इन बंदरों का उपयोग अपने यहां ईजाद की गई दवा के इंजेक्शन लगाकर करेगा। कुछ का कहना है बंदरों का उपयोग मांस के लिए किया जाएगा। हालांकि श्रीलंका सरकार का कहना है कि अभी बंदरों के संबंध में चर्चा चल रही है। मांस खाने के लिए चीन बंदर ले रहा है इसका श्रीलंकाई सरकार खंडन कर रही है।

2.22 करोड़ की मनुष्य आबादी वाले श्रीलंका में लगभग 30 लाख बंदर है। ये बंदर श्रीलंका में फसलो को चौपट कर जाते हैं। एक साल में उसने दो करोड़ नारियल खराब कर डाले थे। यह देखने में आ रहा है कि श्रीलंका की अर्थव्यवस्था को ये बंदर काफी खराब कर रहे हैं जिससे श्रीलंकाई सरकार चीन के उस प्रपोजल पर विचार कर रही है जिसमें चीनी सरकार ने श्रीलंका में जाकर बंदर पकड़़ने से लेकर चीन तक बंदर लाने तक का खर्च खुद वहन करने की बात कही है। प्रत्येक बंदर पर लगभग पांच हजार रुपये से ज्यादा खर्च आना है। बताया जाता है चीन ने पिछले कुछ समय से काफी दवाईयां बनाई है जिसका वह परीक्षण करना चाहता है। बंदरों पर इन दवाईयों का परीक्षण करने से उसे स्थिति पता चलेगी। चीन में बंदरों का मांस खाने से यहां बंदरों की संख्या कम बताई जा रही है।

You may have missed

ArabicChinese (Simplified)DutchEnglishFrenchGermanGujaratiHindiItalianMalayalamMarathiNepaliPortugueseRussianSpanishUkrainianUrdu

You cannot copy content of this page