मुंबई में बच्चे ने जय श्री राम बोला तो उसे लगवाए अल्लाह हू अकबर के नारे

फाइल फोटो

विहान हिंदुस्तान न्यूज

जिन बच्चों की खेलने-कूदने की उम्र है उन्हें पुलिस में जाकर शिकायत करना पड़ रही है या फिर अपना बचाव करना पड़ रहा है। यह भी उस मुंबई नगरी में हो रहा है जहां धर्म-जात-पात को किसी समय नजरअंदाज किया जाता था। जो जानकारी आपको यहां दी जा रही है वह एक बच्चे के जय श्री राम के नारे लगाने के बाद उसे दी जाने वाली सजा की है। इस बच्चे से कुछ अन्य नाबालिगों ने अल्लाह हू अकबर के नारे लगवाए। बात जब पुलिस तक पहुंची तो उसने प्रकरण तो दर्ज कर लिया है लेकिन आरोपी पक्ष के भी नाबालिग होने से वह जांच कर रही है।

मुंबई से सटे मीरा रोड इलाके में 11 साल का एक बच्चा रात 9.30 बजे जब घर लौट रहा था तब उसने जय श्री राम का अभिवादन किया। वह लगातार यह अभिवादन करते हुए आगे बढ़ रहा था लेकिन आगे जाकर उसे पांच युवकों ने रोक लिया। इन अज्ञात युवकों ने उसे अल्लाह हू अकबर कहने के लिए दबाव बनाया। जब पीडि़त बच्चे ने अपने पिता को यह बात बताई तो पिता उसे लेकर मीरा रोड पुलिस स्टेशन पहुंचे और घटना की जानकारी दी। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 448, 295-ए और 143 लगाई। पुलिस का कहना है आरोपी पक्ष भी नाबालिग है जिससे उनका पक्ष भी सुना जाएगा। साथ ही घटनास्थल के सीसीटीवी फुजेट भी लिए जाएंगे ताकि पूरे घटनाक्रम की सही जानकारी मिल सके।

You may have missed

ArabicChinese (Simplified)DutchEnglishFrenchGermanGujaratiHindiItalianMalayalamMarathiNepaliPortugueseRussianSpanishUkrainianUrdu

You cannot copy content of this page