सपने में दिखे भगवान राम तो इस्लाम छोड़ अपना लिया सनातन, रजिया से बनी नंदिनी

रजिया बी बन गई नंदिनी

विहान हिंदुस्तान न्यूज

भारत देश ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में भगवान राम के आगमन की खुशी मनाई जा रही है। अयोध्या में रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा ने मानों हर रंग में भगवा को रंग दिया है। कुछ इसी का परिणाम है कि जबलपुर की एक मुस्लिम महिला भी सनातन धर्म के प्रति आकर्षित हो गई और उसने आज सनातन धर्म अपना लिया।

यह महिला म.प्र. के जबलपुर की रहने वाली रजिया बी है जिन्होंने धर्म परिवर्तन करके अपना नाम नंदिनी रख लिया है। उनका कहना है इस्लाम में महिलाओं की इज्जत नहीं की जाती है जबकि हिंदू धर्म में महिलाओं का सम्मान है। रजिया बी ने पुरोहितों की मौजूदगी में मंत्रोच्चार के बीच सनातन धर्म अपनाया। यह बात आ रही है कि रजिया को हाल ही में सपना आया था जिसमें भगवान राम ने दर्शन दिए थे। जबलपुर के मुस्लिम बहुल मदार टेकरी में रहने वाली रजिया का 12 साल पहले शेरशाह नवाज नाम के व्यक्ति से निकाह हुआ था। वह शेरशाह की तीसरी पत्नी है। शेरशाह पर कई आपराधिक प्रकरण दर्ज होने की बात भी सामने आ रही है। रजिया का कहना है उसके दो बच्चे हैं जो जल्द ही धर्म परिवर्तन कर लेंगे और हिंदू धर्म में आ जाएंगे। इसके अलावा कई अन्य मुस्लिम लोग भी धर्म परिवर्तन करने के लिए आतुर है जिसमें महिलाओं की संख्या काफी ज्यादा है। जबलपुर के सदर स्थित हनुमान मंदिर में हुए अनुष्ठान के बीच सनातन धर्म अपनाने वाली रजिया का कहना है हिंदुस्तान में रहने वाले लोगों के पूर्वज हिंदू थे। अब भगवान राम अपने घर आ गए हैं जिससे मुस्लिमों को भी घर वापसी करते हुए हिंदू धर्म अपना लेना चाहिए। रजिया ने कहा मैंने किसी के दबाव में सनातन धर्म नहीं अपनाया है बल्कि यह मेरी खुद की इच्छा थी।

कई मुस्लिम भी गुनगुना रहे हैं…राम आएंगे

भारत के लगभग हर कोने में भगवान राम को लेकर गाने या भजन बज रहे हैं। स्वत: ही देश राममय हो गया है। यही कारण है कि सुबह से राम का नाम ऐसा जपा जा रहा है कि वह दिल में चढ़ जाता है और पूरा दिन वहीं बोल दिल में गूंजते हैं तथा गाने के रूप में बाहर आते हैं। कई मुस्लिम भी गुनगुना रहे हैं राम आएंगे…। यह एक मनोवैज्ञानिक कारण भी बताया जाता है कि जो आप बार-बार सुनेंगे वह आपके दिल में रच-बस जाएगा जिसके कारण आपमें ऐसा परिवर्तन होता दिखेगा। पाकिस्तान में पिछले कुछ समय से भारतीय टीवी चैनलों पर बैन लगाने के पीछे भी कुछ इसी तरह के कारण थे। छोटा भीम जैसा सीरियल वहां के बच्चों में काफी देखा जाता था जिसके कारण वे सनातनी धर्म को अप्रत्यक्ष रूप से फालो भी करने लगे थे। पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने खुद एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्होंने एक बार टीवी इसलिए फोड़ दिया क्योंकि उनकी बेटी स्टार प्लस पर एक टीवी सीरियल देख रही थी। उसके हाथ में थाली थी। टीवी पर आरती उतारने का दृश्य बताया जा रहा था और उनकी बेटी भी कुछ वैसा ही कर रही थी जो टीवी में दिखाया जा रहा था। यही कारण रहा कि गुस्से में उन्होंने (शाहिद अफरीदी ने) टीवी फोड़ दिया था।

You may have missed

ArabicChinese (Simplified)DutchEnglishFrenchGermanGujaratiHindiItalianMalayalamMarathiNepaliPortugueseRussianSpanishUkrainianUrdu

You cannot copy content of this page