नास्त्रेदम की भविष्यवाणी : 2023 में बड़ा युद्ध, आसमान से बरसेगी आग, आर्थिक तंगी बड़ा मुद्दा

विहान हिंदुस्तान न्यूज

नया साल आते ही फ्रांस के ख्यात भविष्यवक्ता नास्त्रेदमस की तरफ सभी का ध्यान जाता है। करीब 500 साल पहले इस भविष्यवक्ता ने 942 बाते बताई थी जिनमें से अधिकांश सही मानी जाती है। उनकी भष्यिवाणियों को लेकर 1955 में एक किताब Les Propheties प्रकाशित हुई जिसमें 942 भविष्यवाणियों की जानकारी दी गई है। साल 2023 की बात करें तो नास्त्रेदमस ने इसे अंधकारमय वाला बताया है।

नास्त्रेदमस की 2023 की मुख्य भविष्यवाणी युद्ध को लेकर है। उनकी बातों को माने तो विश्व को बड़ा युद्ध झेलना पड़ेगा। अभी रूस-यूक्रेन का युद्ध तो चल ही रहा है लेकिन क्या यही युद्ध बड़ा हो जाएगा जिसमें परमाणु हथियारों का उपयोग भी होगा इसकी अलग से कोई बात नहीं की गई है। एक बात यह भी तय नहीं है कि इनके युद्ध में ही अन्य देश शामिल होंगे या कोई अलग युद्ध शुरू होगा यह भी स्पष्ट नहीं है।

नास्त्रेदमस की साल 2023 को लेकर दूसरी भविष्यवाणी यह है कि यह साल बेहद अशुभ होगा और इसमें आसमान से आग बरसेगी। वैसे इस तरह के प्रलय का जिक्र बाइबल में भी मिलता है। इसे दुनिया के अंत का संकेत कहा जा सकता है।

इसी तरह 2023 को आर्थिक संकट का साल भी नास्त्रेदमस बता रहे हैं। हम देखे तो कोरोना के कारण 2020 के बाद से लगभग सभी देशों की आर्थिक स्थिति को खराब हुई है जो रूस-यूक्रेन युद्ध के कारण भी कुछ प्रभावित हो रही है। ऐसे में पुन: चीन, जापान या अन्य देशों में कोरोना फिर से सिर उठा रहा है जिससे आर्थिक संकट गहरा सकता है। चीन में तो आर्थिक स्थिति अभी ही काफी खराब हो रही है।

नास्त्रेदमस ने जहां मंगल ग्रह पर लैंडिंग की बात कही वहीं ग्लोबल वार्मिंग को लेकर भी बताया कि धरती का तापमान बढ़ेगा। मंगल ग्रह पर इंसान के पहुंचने को लेकर लक्ष्य 2029 है। फिलहाल मंगल ग्रह की जानकारी लेने के लिए यंत्र भेजे तो गए हैं जिनसे जानकारी लगातार आ भी रही है।

2022 की भविष्यवाणी कुछ ये थीं

नास्त्रेदमस की साल 2022 की भविष्यवाणियों को भी देख लें। उन्होंने परमाणु बम के उपयोग होने की बात कही थी। फ्रांस को लेकर उन्होंने कहा था इस देश में काफी उथल-पुथल होगी हालांकि ऐसा कुछ नहीं हो सका। धरती पर अंधेरे की बात भी कही गई थी जिसमें तीन दिन पूरा अंधेरा रहेगा जो हो न सका।

You may have missed

ArabicChinese (Simplified)DutchEnglishFrenchGermanGujaratiHindiItalianMalayalamMarathiNepaliPortugueseRussianSpanishUkrainianUrdu

You cannot copy content of this page