वह खौफनाक बंगला और सुंदर युवती..

मुनीष शर्मा, विहान हिंदुस्तान न्यूज

गर्मी की वह रात थी। डेनियल अपनी बहन टीना के साथ कार में घूमने निकला। दोनों जुड़वा भाई-बहन थे जिससे दोनों में प्रेम भी काफी था। माता-पिता के जल्दी गुजर जाने से दोनों ही एक-दूसरे के साथी थे जिससे वे दोस्त की तरह भी रहते थे। डेनियल और टीना आर्केस्ट्रा में थे और टीन एज खत्म करते-करते दोनों ने शहर में अपना नाम कर लिया था। डेनियल एक अच्छा गायक था और गिटार बजाने की कला उसे जैसे ऊपरवाले ने दी थी। टीना एक बेहतरीन डांसर थी। इन दोनों ही भाई-बहन की खूबसूरती के भी कसीदे पढ़े जाते थे। दोनों ओपन कार में घूमने निकले थे और जंगल की तरफ बढ़ते-बढ़ते एक गाने की धुन पर काम कर रहे थे। टीना कार चला रही थी और डेनियल गिटार पर धुन निकाल-निकालकर उसे सुना रहा था।टीना कार तो चला रही थी लेकिन उसका ध्यान डेनियल की धुन पर ही था जिससे उसे रास्ते का आभास ही नहीं हो रहा था कि वह कहां जा रही है। डेनियल तो धुन बनाने में इतना रम गया था कि वह भी रास्ते की तरफ नहीं देख रहा था। कार चलते-चलते जंगल में पहुंच गई। जैसे-जैसे कार आगे बढ़ते जा रही थी जंगल घना होता जा रहा था। डेनियल के गिटार की धुन रात की खामोशी में दूर तक गूंज रही थी। मधुर संगीत और रात का सफर माहौल को दिलकश बना रहा था। चलते-चलते कार एकाएक झटके खाने लगी तब दोनों का ध्यान संगीत से हटकर कार पर आया। टीना ने पेट्रोल का मीटर देखा तो हैरान रह गई। ओह माय गाड..डेनियल पेट्रोल खत्म हो गया। डेनियल ने आसपास देखा और जोर से चिल्लाया..शीट, टीना हम ये कहां आ गए? अमावस की वह रात अंधियारा ओढ़े हुए थी जिससे पास का भी देखने में दिक्कत जा रही थी। टीना ने कहा डेनियल रात के दो बज चुके हैं, अब हम यहां कैसे रहेंगे? कार भी खुली है कोई जंगली जानवर हमपर हमला कर सकता है।डेनियल कार से उतरा और डिक्की की तरफ गया। डिक्की खोली और उसमें रखा एक बड़ा टार्च निकाला। टीना को टार्च देखकर कुछ राहत मिली। वह बोली चलो तुमने कम से कम टार्च तो रखा है। दूसरे ही पल वह बोली..यह कितनी देर चल पाएगा? बेटरी तो कम समय ही चलती होगी न इसमें? डेनियल ने कहा अभी हम पैदल ही आसपास कुछ देखते हैं। हम ऐसी जगह पर चलते हैं जहां आसपास कुछ ढंका हो, कुछ गुफा जैसा। हम वहां बैठकर रात गुजार सकते हैं।ये दोनों जब बात कर रहे थे तब एक शेर की दहाड़ जंगल में गूंजने लगी। डेनियल ने टीना से कहा – टीना हमें यहां से निकल चलना चाहिए शायद हवा में हमारी गंध शेर तक पहुंच रही हो? वह एकाएक दहाड़ मार रहा है जिससे मुझे लग रहा है उसे हमारे आने की भनक लग गई है। घबराई टीना ने डेनियल का हाथ जोर से पकड़Þ लिया। डेनियल ने कहा – हम ऐसी दिशा में चलते हैं जहां से हवा शेर की तरफ न आ रही हो, इससे शेर को पता भी नहीं चलेगा हम कहां है। टीना ने कहा तुम्हें जहां ले चलना हो ले चलों मैं शेर का शिकार नहीं बनना चाहती।अब हाथ में टार्च लिए डेनियल कभी दूर तो कभी समीप पर रोशनी डालते हुए आगे बढ़ रहा था। टीना उसका हाथ कसकर पकड़े हुए थी ताकि किसी भी कारण से यह छूट न जाए। कुछ आगे बढ़ने पर टीना को एक रोशनी दिखाई दी। उसने डेनियल से कहा वहां कोई मकान है शायद। डेनियल ने देखा तो कहा, चलो शायद रात रूकने की जगह मिल जाए। दोनों कुछ आगे बढ़े तो उन्हें बंगला साफ-साफ दिखने लगा। टीना ने खुश होते हुए कहा चलों जान तो बच जाएगी यहां। बंगले के बाहर एक जीप खड़ी थी जिसे देखकर टीना ने कहा डेनियल देखों पापा के पास भी ऐसी जीप थी न। डेनियल का पूरा ध्यान सिर्फ और सिर्फ रात गुजारने पर था जिससे वह टीना की बात का हां में ही जवाब दे रहा था।जब दोनों बंगले के पास पहुंचे तो चकित रह गए। बंगले के अंदर से मधुर संगीत की आवाज आ रही थी। डेनियल ने कहा टीना कोई अपना ही यहां रहता है। टीना बोली, चलों संगीत का शौकिन है तो हम भी यहां रातभर बोर नहीं होंगे। डेनियल ने तपाक से कहा पहले वह हमें अंदर तो लें। दोनों ने बंगले के दरवाजे पर पहुंचकर बेल बजाई। अंदर से एक छरहरी युवती बाहर आई। डेनियल ने उससे कहा मिस हम दोनों भाई-बहन है और रास्ता भटककर यहां आ गए हैं। हमारी कार का पेट्रोल खत्म हो गया है क्या आप रात में हमें यहां रूकने देंगी। उस युवती ने दोनों को ऊपर से नीचे तक देखा..फिर बोली अंदर आ जाओ।डेनियल जब बंगले के अंदर आया तो उसे वह युवती अब रोशनी में दिखने लगी थी। डेनियल उसे देखकर ही दंग रह गया। गजब का सौंदर्य उस युवती में था। उसकी गौरी स्कीन थी जिससे लग रहा था वह भारत की नहीं है, यूरोप या अमेरिका की दिखाई दे रही थी। उस युवती ने डेनियल की नजरों को पढ़ते हुए कहा मैं ब्रिटेन की हूं, मेरा नाम स्टेफी है। डेनियल ने झट से हाथ आगे बढ़ाते हुए कहा मैं डेनियल और यह टीना है। टीना के हाथ में गिटार देखकर स्टेफी बोली तुम्हें म्यूजिक का शौक है? टीना बोली हां डेनियल बहुत अच्छा बजाता है। स्टेफी ने डेनियल को फिर ऊपर से नीचे तक देखा और बोली आज की रात काफी रंगीन होने वाली है। डेनियल कुछ शर्माते हुए हम तो बस ऐसे ही धुन बना रहे थे..। स्टेफी बोली तुम दोनों चाहों तो फ्रेश हो जाओ मैं तुम्हारे लिए खाना लगाती हूं। टीना बोली हम दोनों खाना खाकर निकले हैं आप कुछ मत करिए।स्टेफी ने म्यूजिक को कुछ बढ़ाया और डेनियल से पूछा ड्रिंक्स तो लोगे न। डेनियल ने कहा जरूर लूंगा। टीना ने पूछा स्टेफी तुम यहां अकेली रहती हो? स्टेफी ने कहा नहीं मेरे पति डोनाल्ड भी साथ रहते हैं लेकिन वे कुछ काम से शहर से बाहर गए हैं। टीना ने अगले ही क्षण फिर सवाल किया, इतने बड़े बंगले में तुम्हें डर नहीं लगता, घने जंगल से घिरा हुआ है यह तो? स्टेफी ने एक मुस्कान बिखेरी और फिर पैग बनाने में लग गई। ड्रिंक्स के साथ कुछ स्नेक्स भी वह साथ में लाई और फिर तीनों बातों में जुट गए। स्टेफी ने डेनियल से कहा अब तो गिटार पर कुछ सुनाओ। डेनियल ने गिटार उठाया और धुन छेड़ी। धीरे-धीरे डेनियल अपनी धुन के साथ स्टेफी में खोने लगा। वह उसे एकटक देखें ही जा रहा था और स्टेफी भी उसकी नजरों में नजरें मिलाकर झूम रही थी। कुछ देर टीना तो बैठकर दोनों को देखती रही लेकिन थकी हुई होने के कारण वह सोफे पर ही टिक गई, ..और कुछ देर में गहरी नींद में पहुंच गई।इधर डेनियल और स्टेफी एक-दूसरे को देखते हुए झूम रहे थे। धीरे-धीरे वे एक-दूसरे के करीब आने लगे। डेनियल ने कुछ झुककर स्टेफी को डांस करने के लिए प्रपोज किया। स्टेफी ने भी बिना झिझके डेनियल के प्रपोजल को स्वीकार किया। बंगले का बड़ा सा हाल कुछ ही देर में एक शानदार डांस का गवाह बन गया। डेनियल और स्टेफी कुछ ऐसे झूम रहे थे मानों दोनों एक-दूसरे के लिए ही बने हो। करीब एक घंटे तक ये दोनों ऐसे ही डांस करते रहे। जब म्यूजिक खत्म हो गया तो इनका डांस तो रूका लेकिन तब तक ये एक-दूसरे की बांहों में समा चुके थे। स्टेफी डेनियल को लगातार किस किए जा रही थी। डेनियल भी स्टेफी में पूरी तरह से खो चुका था। दोनों हॉल से बेडरूम में पहुंच चुके थे और फिर रात गहराने के साथ ही ये दोनों करीब से करीब हो चुके थे। स्टेफी अपनी मदहोशी में आ चुकी थी और डोनाल्ड-डोनाल्ड बोलकर डेनियल को किस किए जा रही थी। डेनियल को कुछ अजीब लग रहा था लेकिन स्टेफी के प्रेम के आगे वह विवश सा पलंग पर पड़ा था। वह यह सोचकर स्टेफी को प्रेम करने लगा कि शायद वह डेनियल नाम भूलकर डोनाल्ड-डोनाल्ड कह रही है।करीब एक घंटा बेडरूम में डेनियल स्टेफी के साथ रहा और थकान के कारण कब उसकी आंखे लग गई पता ही नहीं चला। वह सपने में भी स्टेफी को देख रहा था। स्टेफी उसके साथ बंगले के बाहर आई। दोनों वहां बने गार्डन में लगी चेयर पर बैठे। एक-दूसरे को किस करते हुए रात की पहली मुलाकात को लेकर चर्चा करते रहे। डेनियल ने सपने में ही देखा कि स्टेफी उस जीप की तरफ बढ़ी और स्टार्ट करके हाथ हिलाकर बोली बाय-बाय..।एकाएक सपने से डेनियल जागा। सुबह के करीब छह बजे होंगे और थोड़ा-थोड़ा उजाला हो चुका था। उसने देखा वह उजाड़ सी जगह पर है। बाहर झांका तो रात में जो जीप दिखी थी वह एकदम खस्ता हालत में पड़ी थी। पास में ही एक कब्र थी जिसपर बड़े अक्षरों में लिखा था माय लव डोनाल्ड। अब डेनियल की नजर फिर जीप पर आई क्योंकि जीप एकाएक स्टार्ट हो चुकी थी। ऐसा लगा मानों कोई जोर-जोर से रेस दे रहा है लेकिन जीप अपने स्थान पर ही खड़ी थी। कोई उसमें ड्राइवर नहीं था तो डेनियल एकाएक बंगले के हॉल की तरफ भागा। वहां टीना को जमीन पर सोता देख वह उसे उठाने लगा। टीना ने आंख खोली तो वह भी चकरा गई। उठते ही कहने लगी डेनियल हम यहां कहां है? डेनियल ने कहा टीना चलों जल्दी बंगले के बाहर निकलों। टीना बोली अरे लेकिन यह तो बताओं स्टेफी कहा है? डेनियल ने जोर से टीना का हाथ खींचा और कहा बाहर चलो मैं बाद में बताता हूं। दोनों ही तेजी से बंगले के बाहर निकलने लगे तो जोर से आवाज आई, जैसे कुछ गिरा हो। डेनियल और टीना ने पीछे पलटकर देखा तो छत से लकड़ी का एक बड़ा सा पटिया नीचे गिरा था। उसके नीचे गिरने से धूल उड़ आई थी। लेकिन यह क्या जैसे-जैसे धूल छट रही थी वैसे-वैसे स्टेफी की आकृति इन्हें दिखाई देने लगी। स्टेफी मुस्कुराते हुए इन्हें बाय-बाय कर रही थी। यह देखकर डेनियल और टीना ने जोरदार दौड़ लगाई और अपनी कार की दिशा में भागे। कार से समीप आए तो स्टेरिंग पर एक रूमाल लटका था। यह वहीं रूमाल था जो स्टेफी के पास इन्होंने रात में देखा था। इन्होंने रूमाल उठाकर समीप की झाड़ी में पटका और कार में चॉबी लगाई। दोनों भाई-बहन कार में लगे पेट्रोल के मीटर को देखकर दंग रह गए। कार में पेट्रोल का कांटा फूल दिखा रहा था। डेनियल ने कार स्टार्ट की और तेजी से पलटाते हुए अपने घर की तरफ चल पड़ा। रास्तेभर जंगल में इन दोनों भाई-बहनों को वहीं म्यूजिक सुनाई दे रहा था जो स्टेफी के बंगले पर रात में बज रहा था। जब कार जंगल के रास्ते से बाहर आई तब दोनों को कुछ चेन आया लेकिन दोनों ने तय कर लिया कि अब कभी भी जंगल में नहीं जाएंगे। 

ReplyForward

You may have missed

ArabicChinese (Simplified)DutchEnglishFrenchGermanGujaratiHindiItalianMalayalamMarathiNepaliPortugueseRussianSpanishUkrainianUrdu

You cannot copy content of this page