लाल जोड़ा पहन कर महिलाओं के बीच बैठा युवक, किसी ने सिर पर हाथ रखा तो चोटी गिर गई फिर..

विहान हिंदुस्तान न्यूज

लोग अपराध के मकसद से न जाने क्या-क्या कर लेंते हैं। कोई लड़की लड़का बन जाती है तो कोई लड़का लड़की बनकर अपराध को अंजाम देने की सोचता है। उत्तरप्रदेश के भदोही जनपद में हम जिस युवक की बात कर रहे हैं वह लाल जोड़ा, सेंडल पहने व श्रृंगार करके महिलाओं के बीच बैठा था। काफी देर तक उसके चुपचाप रहने से किसी को शक हुआ। उसने सिर पर हाथ रखा तो युवक की नकली चोटी गिर गई। फिर क्या था घर के सारे मर्द इकट्ठे हो गए और होने लगी पूछताछ। करीब आधे घंटे के इस ड्रामे का अंत भी ऐसा हुआ कि बाइक पर आए युवक के साथ ये युवक भाग निकला।

जिस घर में यह घटना हुई वहां कुछ दिनों पहले विवाह समारोह संपन्न हुआ था। इस दौरान कुछ मेहमान अभी भी घर में ही थे। महिलाओं की बैठक में यह युवक पूरी तरह से लड़की के भेष में जाकर बैठ गया। जब महिलाओं ने आपस में इशारा करके उसकी जानकारी ली तो सभी ने अपने साथ होने से मना कर दिया। तब एक महिला ने उसके सिर पर हाथ रखकर पूछना चाहा तुम कौन हो लेकिन यहां तो हाथ रखते ही कहानी बदल गई। उस युवक की नकली चोटी नीचे आ गिरी। फिर क्या था महिलाएं चिल्लाने लगी जिससे घर के सारे पुरुष व अड़ोसी-पड़ोसी भी इकट्ठा हो गए। युवक घर में किन कारणों से उपस्थित हुआ था यह पता नहीं चल सका क्योंकि वह कोई जवाब ही नहीं दे रहा था। कुछ लोगों ने पुलिस को भी सूचित किया लेकिन पुलिस जब तक आती ये लड़का अपने साथी के साथ फरार हो गया। बताया जाता है इसके साथ दो युवक थे जो बाहर रैकी कर रहे थे।

You may have missed

ArabicChinese (Simplified)DutchEnglishFrenchGermanGujaratiHindiItalianMalayalamMarathiNepaliPortugueseRussianSpanishUkrainianUrdu

You cannot copy content of this page