रेमडिसिवर के एक अरब इंजेक्शन देगी रूस की कंपनी, आज 2812 की फिर मौत

विहान हिंदुस्तान न्यूज

भारत में कोरोना वायरस का तांडव जारी है और सोमवार को उसने 2812 लोगों की जान ले ली। यह तो सरकारी आंकड़ा बताया जाता है लेकिन सही मायनों में इससे कहीं ज्यादा मौत देश में होने की जानकारी आ रही है। 3.52 लाख कोरोना के नए मरीज भी पिछले 24 घंटों में मिले हैं। भारत की स्थिति को देखते हुए विभिन्न देशों ने मदद के लिए हाथ बढ़ाए हैं जिसमें रूस, फ्रांस, अमेरिका, जर्मनी, ग्रेट ब्रिटेन के अलावा चीन और पाकिस्तान भी शामिल हैं।रूस की एक फार्मास्युटिक कंपनी ने भारत को एक अरब रेमडिसिवर इंजेक्शन भेजने की बात भी कही है। कंपनी का कहना है यदि रूस की सरकार उसे अनुमति दे तो वह मई अंत तक ये इंजेक्शन भिजवा सकती है। फ्रांस ने आक्सीजन के लिए जरूरी सामान भेजने को कहा है। चीन ने तो भारत से पूछा है उसे किस-किस चीज की जरूरत है, वह उपलब्ध कराएगा। इससे पहले पाकिस्तान के ईधी फाउंडेशन के फैजल इदी ने 50 एंबुलैंस मय स्टाफ के भारत मे भेजकर सेवा देने की बात कही है। फैजल इदी का कहना है हम किसी भी बात का चार्ज नहीं लेंगे हमारी सर्विस मुफ्त में रहेगी।इटली पहुंचा भारत का नया संस्करणउत्तरी इटली के अधिकारियों ने सोमवार को घोषणा की है कि कोरोनावायरस के भारतीय संस्करण के दो मामले उनके यहां मिले हैं। ये लक्षण पिता-पुत्री में देखे गए जो हाल ही में भारत से लौटे हैं।भारतीय महिला हॉकी टीम में नौ पॉजीटिवबेंगलुरू में टोक्यो ओलिंपिक के लिए प्रशिक्षण शिविर में पहुंची भारतीय टीम में भी कोरोना पॉजीटिव मिले हैं। सात खिलाड़ियों व दो स्टॉफ कोरोना पॉजीटिव पाया गया है।

You may have missed

ArabicChinese (Simplified)DutchEnglishFrenchGermanGujaratiHindiItalianMalayalamMarathiNepaliPortugueseRussianSpanishUkrainianUrdu

You cannot copy content of this page