19 मुस्लिमों ने किया धर्म परिवर्तन, हिंदू धर्म में किया प्रवेश


विहान हिंदुस्तान न्यूज
उत्तर प्रदेश के शामली जिले में आज 19 लोगों ने धर्म परिवर्तन किया। इन्होंने मुस्लिम धर्म को त्यागकर हिंदू धर्म में वापसी की है। इसे लेकर एक बड़ा कार्यक्रम उत्तर प्रदेश के शामली जिले में आयोजित किया गया।
बताया जाता है ये 19 लोग बंजारा समुदाय से आते हैं। ये तीन परिवारों के सदस्य हैं जिन्हें 12 साल पहले मुस्लिम धर्म अपनाने के लिए मजबूर किया गया था। इन लोगों का कहना है कुछ मुस्लिमों के दबाव में आकर इन्होंने धर्म परिवर्तन किया। शामली के कांधला सिद्ध पीठ सूरजकुंड मंदिर में धार्मिक रीति-रिवाज से यह वापसी कराने की बात कही जा रही है। सभी को हिंदू धर्म में दीक्षित किया गया। धर्म परिवर्तन करने वाले सभी लोगों का गायत्री मंत्र के उच्चारण के साथ-साथ हवन कराकर शुद्धिकरण किया गया। महंत यशवीर महाराज ने बताया हिंदू धर्म में वापसी करने वालों में 7 महिलाएं, 4 पुरुष व 4 बच्चे शामिल हैं। इन सभी ने मुस्लिम धर्म अपनाने के बाद मुस्लिम नाम रख लिए थे जिसे वापस बदला जा रहा है।

You may have missed

ArabicChinese (Simplified)DutchEnglishFrenchGermanGujaratiHindiItalianMalayalamMarathiNepaliPortugueseRussianSpanishUkrainianUrdu

You cannot copy content of this page