आतंकवादी बुरहान वानी के पिता ने कश्मीर में फहराया तिरंगा, झंडे को किया सलाम


विहान हिंदुस्तान न्यूज
हिज्बुल मुजाहिदीन के पोस्टर ब्वाय बुरहान वानी के एनकाउंटर पर एक समय साउथ कश्मीर भड़क उठा था और कई लोग भारतीय फौज को देखकर अपना गुस्सा उतार रहे थे। तब ये लोग भारत के झंडे को देखना तक पसंद नहीं करते थे। आज जो बदलाव कश्मीर में आया है वह देखने लायक है। रविवार को बुरहान वानी के पिता मुजफ्फर वानी ने भारत की स्वतंत्रता दिवस पर देश का झंडा फहराकर उसे सलाम किया। यह कार्यक्रम त्राल के एक सरकारी स्कूल में आयोजित किया गया था।
मुजफ्फर वानी त्राल के एक सरकारी स्कूल में हेडमास्टर हैं। उन्होंने सुबह स्कूल स्टाफ व क्षेत्र के लोगों के साथ मिलकर तिरंगा फहराया और उसे सेल्यूट भी किया। ऐसा नहीं है कि सिर्फ वानी ने ही झंडा फहराया। जम्मू-कश्मीर के हर स्कूल व सरकारी दफ्तरों के अलावा चौराहों पर भी कई जगह तिरंगा फहराया गया। यह सब कश्मीर के लोगों की इच्छा से ही किया जा रहा है जिसे बड़े बदलाव के रूप में देखा जा रहा है। एक समय बुरहान वानी हिज्बुल का कमांडर हुआ करता था और भारतीय फौजों पर उसके हमले जारी रहते थे। उसके आतंक की तरफ भटकने को लेकर पाकिस्तान का हाथ बताया जाता है। बुरहान वानी के एनकाउंटर के बाद इस क्षेत्र के काफी लोग सेना पर भड़क भी गए थे लेकिन धीरे-धीरे इन लोगों को भी समझ में आने लगा कि गलती कहा हुई थी। वैसे अब सेना भटके हुए कश्मीरी युवकों को सरेंडर करवाने के लिए काफी प्रयास करती है। जब वह सेना से घिरा जाता है तब सेना उसे गोली मारने के बजाय उसके परिवार वालों को बुलाती है ताकि वे उसे समझा सके। कई युवक इस कारण अपनी जान बचा चुके हैं और गलती मानकर फिर से अपने सामान्य जीवन में लौट आए हैं। पाकिस्तान की करतूत भी ये समझ चुके हैं जिससे कश्मीर में आतंकवाद लगभग समाप्ति की कगार पर है।

You may have missed

ArabicChinese (Simplified)DutchEnglishFrenchGermanGujaratiHindiItalianMalayalamMarathiNepaliPortugueseRussianSpanishUkrainianUrdu

You cannot copy content of this page