कश्मीर में फिर एक भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या

विहान हिंदुस्तान न्यूज

पाकिस्तान परस्त आतंकवादी भाजपा को कश्मीर में काम नहीं करने देना चाह रहे हैं। यही कारण है कि वे लगातार भाजपा कार्यकर्ताओं को निशाना बना रहे हैं। मंगलवार को आतंकवादियों ने कुलगाम के जावेद अहमद डार की हत्या कर दी। पिछले छह माह में करीब पांच हत्याएं या हमले आतंकवादी भाजपा नेताओं पर कर चुके हैं।जावेद होमशालीबाग इलाके में भाजपा के निर्वाचन इंर्चाज थे। आतंकवादियों ने आकर एकाएक उनपर फायरिंग शुरू कर दी। बताया जाता है जावेद अहमद डार की मौके पर ही मौत हो गई थी। आतंकवादी गोली चलाते हुए ही भाग गए। यह जानकारी आ रही है कि जावेद 15 अगस्त पर भारत का झंडा फहरा रहे थे तब उन्हें किसी ने टोका था लेकिन वे अपना काम करते रहे। इस बात को लेकर भी उनकी हत्या किए जाने की सूचना है। आतंकवादी लगातार भाजपा नेताओं को इसलिए भी निशाना बना रहे हैं क्योंकि वे कश्मीर में इस पार्टी को घुसने नहीं देना चाहते हैं। वे कई भाजपा नेताओं को धमका रहे हैं। आतंकियों का कहना है कि भाजपा में रहे तो जान से मार डालेंगे। ऐसे में भाजपा के कार्यकर्ताओं को दशहत के साये में रहकर काम करना पड़ रहा है। भाजपा जम्मू-कश्मीर राज्य के उपाध्यक्ष सौफी युसूफ ने विहान हिंदुस्तान डॉटकॉम से फोन पर बात करते हुए कहा जावेद अहमद डार हमारे बहुत अच्छे कार्यकर्ता थे और काफी निष्ठा से पार्टी का काम करते थे। उनकी मौत हमारी पार्टी के साथ-साथ जनता के लिए भी काफी क्षति है क्योंकि वे लोगों के काम के लिए हर समय खड़े रहते थे। आतंकवादी भले ही कितनी भी हत्याएं कर दें लेकिन भाजपा का कार्यकर्ता कश्मीर में लगातार जनता की सेवा करता रहेगा।

You may have missed

ArabicChinese (Simplified)DutchEnglishFrenchGermanGujaratiHindiItalianMalayalamMarathiNepaliPortugueseRussianSpanishUkrainianUrdu

You cannot copy content of this page