दिगंबर जैन सोशल ग्रुप इंदौर “नगर” द्वारा आक्सीजन कंसनट्रेटर मशीन की सुविधा का लोकार्पण

विहान हिंदुस्तान न्यूज
कोरोना काल में जहां यह वायरस इंसानों को परेशान कर रहा है वहीं कुछ समाज के लोग आगे आकर मरीजों की मदद कर रहे हैं। ताजा मामला दिगंबर जैन सोशल ग्रुप इंदौर नगर का है। इंदौर नगर ग्रुप द्वारा साधर्मी बंधुओं के लिए 6 आक्सीजन कंसनट्रेटर मशीन का इंतज़ाम किया गया है| इस सुविधा का लोकार्पण ग्रुप अध्यक्ष श्री पवन बडजात्या, डा. संगीता पारस विनायका, अशोक जैन, दीपक गंगवाल, द्वारा किया गया। इन मशीन के लिए नगर ग्रुप सदस्यों ने समर्पित, सहयोग किया।
श्री आर. के. जैन (रानेका ) एवं श्री भरत रितु जैन द्वारा एक एक मशीन की राशि ,  दो मशीन संजय -दीपिका बडजात्या महिला मंडल की तरफ से प्रदान की गई। आक्सीमीटर मशीनो के अलावा ग्रुप मानव सेवा प्रोजेक्ट के अंतर्गत हॉस्पिटल पलंग, सेनेटाईजर बाटले, नेबुलायज़र एवं व्हील चेयर की सुविधा भी घर के लिए दी जा रही है।

You may have missed

ArabicChinese (Simplified)DutchEnglishFrenchGermanGujaratiHindiItalianMalayalamMarathiNepaliPortugueseRussianSpanishUkrainianUrdu

You cannot copy content of this page