बिना नली का लगाया आक्सीजन मास्क, पत्नी के सामने ही पति ने दम तोड़ा, पत्नी की सदमे से मौत

विहान हिंदुस्तान न्यूज
मध्यप्रदेश में कोरोना की दूसरी लहर से कम और अस्पतालों में लापरवाही के कारण ज्यादा लोग दम तोड़ रहे हैं। शहडोल में आक्सीजन सप्लाय बंद होने से छह लोगों की मौत का मामला सामने आया ही था कि एक लापरवाही की घटना रतलाम मेडिकल कॉलेज से सामने आई है। यहां एक वृद्ध मरीज को आक्सीजन मास्क तो लगाया लेकिन उसमें वह नली गायब थी जिससे आक्सीजन शरीर में जाती है। मृतक का नाम राजकुमार दीक्षित है जिनकी तड़प-तड़पकर मौत की गवाह बनी उनकी पत्नी जो समीप ही बैड पर भर्ती थी। जब पत्नी को पता चला उनके पति की मौत हो गई है तो उन्हें ऐसा सदमा लगा कि उन्होंने भी दम तोड़ दिया।
घटना शुक्रवार रात की है जब राजकुमार दीक्षित को आक्सीजन के लिए मास्क पहनाकर नर्स चली गई। कुछ देर बाद पता चला राजकुमार दीक्षित तड़प रहे हैं। उनके पास में ही बैड पर भर्ती उनकी पत्नी ने जब यह हाल देखा तो अपनी बेटी को फोन लगाया। परिवार जब दौड़ा-दौड़ा अस्पताल पहुंचा तो मौके पर कोई भी अस्पताल का व्यक्ति मौजूद नहीं था। राजकुमार दीक्षित की मौत हो चुकी थी। जब उनकी मौत की खबर उनकी पत्नी को दी गई तो उन्हें ऐसा सदमा लगा कि उन्होंने भी दम तोड़ दिया। बताया जाता है इस अस्पताल में वॉशरूम ले जाने के लिए कर्मचारी मरीजों से दस-दस रूपये लेते हैं। बताया जाता है पूरे मामले की जानकारी जिले के प्रभारी मंत्री जगदीश देवड़ा को पीड़ितों ने की है।  

You may have missed

ArabicChinese (Simplified)DutchEnglishFrenchGermanGujaratiHindiItalianMalayalamMarathiNepaliPortugueseRussianSpanishUkrainianUrdu

You cannot copy content of this page