नीतीश कुमार ने विश्वास मत हासिल किया, 129 वोट मिले

नीतीश कुमार

विहान हिंदुस्तान न्यूज
आखिरकार बिहार में नीतीश कुमार की सरकार ने विश्वास मत हासिल कर ही लिया। नीतीश सरकार को 129 वोट पड़े जिसमें 3 वोट आरजेडी के विधायकों के भी रहे। एक भाजपा विधायक भी सदन से नदारद थे।
आज सुबह से ही पटना में राजनीतिक गर्मी काफी तेज थी। आरजेडी के एक के बाद एक 3 विधायक एनडीए के पक्ष में आ गए लेकिन भाजपा के 3 विधायक ही गायब थे। हालांकि बाद में 2 विधायक तो वोटिंग के समय आ गए। जीतन राम मांझी की हम पार्टी के चारों विधायकों ने एनडीए के साथ रहना ही ठीक समझा। आरजेडी के दो विधायक चेतन आनंद व उनकी विधायक पत्नी कल तक तो विपक्ष के साथ थे लेकिन आज सुबह से ही वे आरजेडी के खेमें में दिखें। आरजेडी प्रमुख व अब तक उपमुख्यमंत्री रहे तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार के साथ भाजपा को भी जमकर घेरा। तेजस्वी ने चुटकी लेते हुए कहा कि गारंटी देने वाले नरेंद्र मोदी क्या नीतीश कुमार की गारंटी लेंगे कि वे उनके ही साथ रहेंगे, पाला नहीं बदलेंगे।
उधर, नीतीश ने आरजेडी पर आरोप लगाया कि वे सरकार में रहकर पैसा ले रहें थे और अब उनकी सरकार इस मामले में जांच कराएंगी। उन्होंने कहा लालू यादव और बाद में राबड़ी यादव की सरकार में जो हिंदू मुस्लिम दंगे होते थे वह उनके मुख्यमंत्री बनने के बाद बंद हो गए। जब नीतीश भाषण दे रहें थे तब विपक्ष ने वॉकआउट कर दिया। यह बिंदु मुख्य रूप से देखा गया कि कांग्रेस के सभी 19 विधायक अपनी पार्टी के साथ ही रहे। कांग्रेसियों के बहुत जल्द पाला बदलने को लेकर काफी चर्चें होते हैं। यहां सदन में आरजेडी, जेडीयू के साथ भाजपा विधायक भी पाला बदलने या सदन से अनुपस्थित रहने के लिए निशाने पर रहें।

You may have missed

ArabicChinese (Simplified)DutchEnglishFrenchGermanGujaratiHindiItalianMalayalamMarathiNepaliPortugueseRussianSpanishUkrainianUrdu

You cannot copy content of this page