महिला ने रजाई धोकर बालकनी में सुखाई और होने लगी पैसों की बारिश

विहान हिंदुस्तान न्यूज

एक महिला उस समय चौंक गई जब उसने घर की रजाई धोकर बालकनी में सुखाई तो नीचे पैसों की बारिश होने लग गई। पहले तो महिला को समझ नहीं आया लेकिन जब लोग पैसे लूटने लगे तो उसका ध्यान गया और तुरंत ही उसने नीचे दौड़ लगा दी। असल में महिला के पति ने रजाई में पैसे छुपाकर रखे थे।

यह मामला है चीन के अनहुई प्रांत का। मल्टी में रहने वाली एक महिला ने अपने घर की रजाई धोकर जब सुखाई तो वह यह देखकर दंग रह गई कि उसमें से पैसे टपक रहे हैं। ये पैसे भी कोई कम नहीं बल्कि 4400 (करीब 3.59 लाख रु.) थे। पैसों की बारिश देखकर लोग भी हैरान रह गए और महिला की बालकनी के नीचे भीड़ लग गई। उसने जब देखा पैसे उसी की रजाई से गिर रहे हैं तो वह तत्काल नीचे दौड़ी और अपने पैसे लेकर वापस ऊपर आई। बाद में जब उसने पति से पूछा तो पति ने स्वीकार किया कि उसने ही रजाई में पैसे छिपाकर रखे थे। इस घटना का वीडियो भी वायरल हुआ है जिसे देखकर लोग अलग-अलग कमेंट्स कर रहे हैं। कोई कह रहा है महिला देवी की तरह है जिसके यहां रजाई से पैसे टपक रहे हैं। कुछ लोग तो पति महाशय को खरी-खोटी सुना रहे हैं। ऐसे ही कुछ लोग अपनी भी दुखभरी दास्तां सुना रहे हैं कि उन्होंने भी पैसे छिपाकर रखे थे और पत्नी को पता चल गया।

You may have missed

ArabicChinese (Simplified)DutchEnglishFrenchGermanGujaratiHindiItalianMalayalamMarathiNepaliPortugueseRussianSpanishUkrainianUrdu

You cannot copy content of this page