नवंबर की भविष्यवाणी : अच्छे कल का सफर आरंभ होगा


पं. राजेश चौबे, विहान हिंदुस्तान न्यूज


तारीख : 16 को सूर्य – वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे

तारीख : 20 को गुरु – कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे

पंडित राजेश चौबे 98261-49010

इस माह होने वाले ये दो ग्रहों के राशि परिवर्तन व अन्य शेष ग्रहों के प्रभाव इस प्रकार देखे जाएंगे :

A. मकर राशि में जारी शनि व गुरु का योग, 20 तारीख को समाप्त होगा। यह एक बड़ा परिवर्तन है जो लंबे समय से चले आ रहे व्यावहारिक गतिरोधों को समाप्त करेगा।यह मुख्यत:

1. विश्व में छाई अर्थव्यवस्था को मंदी से मुक्ति देगा।

2. हर क्षेत्र में विस्तार की संभावनाओं को बल देगा।

3. धार्मिक निरंकुशता पर अंकुश लगेगा।

4. कोरोना बीमारी से दुनियां  मई 2022 तक धीरे-धीरे मुक्त होने की तरफ बढ़ेगी।

5. राष्ट्रों के आपसी संबंधों की खटास कम होगी।

6. हर मानव जीवन में व्याप्त अस्थिरता धीरे-धीरे समाप्ति की तरफ बढ़ेगी।

7. प्रापर्टी सुधरेगी। विदेशी व्यापार को बल मिलेगा।

8. शिक्षा क्षेत्र में बना गतिरोध अगले तीन-चार महीनों में समाप्त हो जाएगा। स्कूल-कॉलेज पूर्ववत शुरू हो सकेंगे।


B. तारीख 16 को नीच राशि में विचरण करने वाला शनि की दृष्टि में पड़ा हुआ सूर्य राशि वृश्चिक में पहुंच जाएगा। इसके प्रभाव से :

1. प्रकृति संतुलित होगी। यहां-वहां चल रहा अनावश्यक वर्षा का दौर रूकेगा।

2. बीमारियां थमेगी। लोग तेजी से स्वस्थ्य होंगे।

3. टूरिज्म बढ़ेगा। डर पर लगाम लगेगी।

4. लोगों के मन में व्याप्त उदासी, अशांति समाप्त होगी।

5. मौसम मनमोहक व आकर्षक बनेगा। ठंड सुहावनी होने के साथ ही तंदुरूस्ती प्रदान करने वाली बनेगी।

कुल मिलाकर अब इस नवंबर माह में एक ऋणात्मक सहयोग शनि व मंगल का आपस में बना दृष्टि संबंध रह गया है जिसकी वजह से आगजनी व घटना-दुर्घटनाओं का भय रहेगा। धैर्य व संयम की भी वक्त-बे-वक्त लोगों को जरूरत पड़ेगी।

माह के अंत की ओर बढ़ने के साथ ही पेट्रोल-डीजल व खाद्य तेलों की तेजी थमेगी। महंगाई नियंत्रित होगी। निराधार आरोप-प्रत्यारोप थमेंगे। कुल मिलाकर इस माह का अंत हमें अच्छे कल की ओर ले जाएगा। 

ReplyForward

You may have missed

ArabicChinese (Simplified)DutchEnglishFrenchGermanGujaratiHindiItalianMalayalamMarathiNepaliPortugueseRussianSpanishUkrainianUrdu

You cannot copy content of this page