सीधी भर्ती से रमन यादव बनी पुलिस में आरक्षक

रमन यादव अपनी कोच फातिमा नूर के साथ

मुनीष शर्मा, विहान हिंदुस्तान न्यूज

म.प्र. सरकार ने खिलाडि़यों को प्रोत्साहन देने के लिए अपनी जो नई योजना शुरू की है उसका फायदा मिलने लगा है। वर्ल्ड स्कूल में कांस्य पदक जीतने वाली महिला पहलवान रमन यादव को म.प्र. पुलिस में आरक्षक पद पर नियुक्ति मिली है।

रमन यादव का सम्मान करने के दौरान खेल विभाग के जेडी बालूसिंह यादव

मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने पिछले दिनों खिलाडि़यों को आगे बढ़ाने के लिए सरकारी नौकरी देने के प्रावधानों को कुछ लचीला किया है। अब ओलिंपिक व एशियाई खेलों में हिस्सा लेने वाले खिलाडि़यों को डीएसपी व डिप्टी कलेक्टर का पद दिया जाएगा। पूर्व में क्लास टू के पद पर खिलाडि़यों की सीधी भर्ती नहीं की जाती थी। ओलिंपियन पप्पू यादव को भी सब इंस्पेक्टर का पद तत्कालीन सरकार दे रही थी जिसे म.प्र. के पहलवान ने ठुकराते हुए रेलवे में ही रहने का फैसला किया था। पप्पू यादव म.प्र. पुलिस में डीएसपी का पद मांग रहे थे लेकिन तत्कालीन मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह ने इसे स्वीकृति नहीं दी थी। अब करीब डेढ़ दशक बाद ही सही खिलाडि़यों के साथ न्याय होगा। इसी तरह गृह मंत्री नरोत्तम मिश्र ने भी पुलिस में खिलाडि़यों के सीधी भर्ती के दरवाजे खोले थे जिसमें पहली इंट्री रमन यादव की हुई है। चार दिन पहले रमन यादव ने 23वीं बटालियन में ज्वाइनिंग दी है। रमन यादव का आज भोपाल में सम्मान भी हुआ। उनकी महिला कोच फातिमा नूर (कुश्ती में पहली महिला विक्रम अवार्डी) को भी सभी ने बधाईयां दी। सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि खेल विभाग के ज्वाइन डायरेक्टर बालूसिंह यादव ने किया। संचालन अखाड़ा ट्रेनिंग स्कूल के संचालक व विश्वामित्र अवार्डी शाकिर नूर ने किया।

मुस्लिम महिलाओं ने भी रमन यादव का स्वागत किया

You may have missed

ArabicChinese (Simplified)DutchEnglishFrenchGermanGujaratiHindiItalianMalayalamMarathiNepaliPortugueseRussianSpanishUkrainianUrdu

You cannot copy content of this page