अब पाकिस्तान के भिखारियों से दूसरे देशों की सरकारें परेशान

पाकिस्तान सरकार के भी अन्य देशों से भीख मांगने को लेकर भारत में सोशल मीडिया पर इस तरह के कार्टून या मीम्स बनते रहते हैं।

विहान हिंदुस्तान न्यूज

पाकिस्तान की दिन-ब-दिन गिरती स्थिति से जहां वहां की जनता तो परेशान है ही लेकिन दूसरे मुल्कों पर भी इसका असर हो रहा है। अब पाकिस्तान के भिखारियों व जेबकतरों के कारण विदेशी सरकारें दुखी हैं। पाकिस्तान के भिखारी दूसरे देशों में जाकर भीख मांग रहे हैं। यह बात खुद पाकिस्तान का प्रवासी पाकिस्तान मंत्रालय बोल रहा है।

हमारे पड़ोसी देश पाकिस्तान की हालत काफी खस्ता है। पहले यहां की युवतियों को बेचा जा रहा था खासकर चीन यहां से लड़कियों को अपने देश ले जा रहा है। इस बात का विरोध भी वहां काफी हो रहा है जिसके कारण चीनी नागरिकों पर हमले भी हो रहे हैं। इसके बाद पाकिस्तान सुर्खियों में तब आया जब यहां के गधों को भी चीन में बेचा जाने लगा। अब बात आ रही है कि विदेशों पाकिस्तान के भिखारियों का विदेशों में जाकर भीख मांगने का धंधा करना। ये भिखारी बाकायदा अपना पासपोर्ट बनवाकर वीजा लेते हैं और फिर वहां जाकर रहते हैं जिसके बाद भीख मांगने का धंधा करते हैं। कुछ तो वहां जाकर जेबकतरी या अन्य अपराधों में लिप्त हो जाते हैं। प्रवासी पाकिस्तानी मंत्रालय के सचिव जीशान खानजादा ने स्टैंडिंग कमेटी को बताया कि पाकिस्तान के लगभग 10 लाख नागरिक विदेशों में हैं जिनमें एक बड़ी संख्या भिखारियों की है। ईरान और सऊदी अरब की सरकारें तो पाकिस्तान को इस मामले में कई बार कह भी चुकी है। यहां की जेलों में काफी संख्या में पाकिस्तानी भिखारी या जेबकतरे बंद हैं। ये लोग कहते हैं यहां खाने को तो मिल रहा है।

यदि हम अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) सहित कई देशों से कर्ज लेने के बावजूद पाकिस्तान का हाल बेहाल है। वर्ल्ड बैंक की एक रिपोर्ट में इस बात का उल्लेख है कि पाकिस्तान में गरीबी का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। पाकिस्तान में अब गरीबी बढ़कर 39.4 फीसदी हो गई है। बीते वित्त वर्ष में पाकिस्तान में गरीबी 34.2 फीसदी थी जो बढ़कर 39.4 फीसदी हो गई है। पाकिस्तान सरकार खुद मानती है कि उसके यहां 1.25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से नीचे हैं।

भारत में घुसने की भी आशंका…

जिस तरह से पाकिस्तान के लोगों के अन्य देशों में जाकर भीख मांगने के आंकड़े आ रहे हैं उसने भारतीय सुरक्षा एंजेसियों को भी चिंता में डाल दिया होगा। जब से पाकिस्तान की सीमा भारत में मिली उससे लगता है देश की सीमा में आना बहुत ज्यादा मुश्किल भी नहीं है। ऐसा नहीं है कि सीमा ही भारत में गैर कानूनी रूप से मिली बल्कि कुछ और नाम ऐसे मिलते जा रहे हैं। पाकिस्तानियों को यह मालूम है कि भारत में पकड़ाएं जाने पर उन्हें टार्चर तो नहीं किया जाएगा बल्कि मुफ्त का खाना जरूर मिलेगा।

You may have missed

ArabicChinese (Simplified)DutchEnglishFrenchGermanGujaratiHindiItalianMalayalamMarathiNepaliPortugueseRussianSpanishUkrainianUrdu

You cannot copy content of this page