टाइटैनिक जहाज का मलबा दिखाने गई पनडुब्बी के लापता होने के बाद अब समुद्र से सुनाई दे रहा शोर

विहान हिंदुस्तान न्यूज

दुनिया के सबसे चर्चित जहाज टाइटैनिक के मलबे को दिखाने समुद्र में ले गई पनडुब्बी के लापता होने के बाद अब नई बात सामने आई है। अब समुद्र के अंदर से एक तरह का शोर सुनाई दे रहा है जिसे लेकर खोजी एजेंसियां सतर्क हो गई है। आपको बता दें साल 1912 में न्यूयॉर्क की अपनी पहली यात्रा के दौरान टाइटैनिक जहाज डूब गया था। ये अपने समय का सबसे बड़ा जहाज था। इसमें 2200 यात्रियों और क्रू के सदस्य थे जिसमें से 1500 से अधिक मारे गए। इस जहाज का मलबा पहली बार 1985 में खोजा गया था जिसके बाद से विभिन्न कंपनियां इस जहाज के मलबे को दिखाने अटलांटिक महासागर में ले जाती है।

रविवार को एक पनडुब्बी इस जहाज के मलबे के आसपास पहुंची थी। पनडुब्बी के समुद्र में जाने के 45 मिनट बाद ही उसका संपर्क टूट गया था। इस पनडुब्बी में पांच यात्री सवार हैं जिसमें पाकिस्तानी मूल के अरबपति कारोबारी शहजादा दाऊद और उनके बेटे सुलेमान दाऊद, ब्रिटेनी अरबपति व्यवसायी हामिश हार्डिंग, फ्रेंच एक्सप्लोरर पॉल आनरी नार्जेलेट और इस एडवेंचर टूर के प्रबंधन करने वाली कंपनी के चीफ एग्जीक्यूटिव स्टॉकटन रश भी शामिल है। पनडुब्बी के गायब होने के बाद यूएस कोस्ट गार्ड ने सर्च ऑपरेशन जारी किया जिसमें कनाडा की नौसेना, वायुसेना और कोस्ट गार्ड के साथ-साथ न्यूयॉर्क एयर नेशनल गार्ड भी शामिल है। यूएस कोस्ट गार्ड ने ट्वीट कर पुष्टि की है कि जिस स्थान पर खोज अभियान चलाया जा रहा है उस क्षेत्र से एक कनाडाई पी-3 विमान ने समुद्र से शोर का पता लगाया है। शोर सुनाई देने के बाद पानी की सतह पर एक सोनार तैनात किया गया है। सोनार एक तकनीक है जो पानी के अंदर या सतह पर चीजों का पता करने के लिए ध्वनि का इस्तेमाल करती है। वहीं दूसरी तरफ अमेरिकी होमलैंड सिक्योरिटी डिपार्टमेंट की तरफ से भी ऐसी जानकारी आई है कि पनडुब्बी जहां गायब हुई है वहां एक जोरदार आवाज सुनाई दी जो कई घंटों तक आई। पनडुब्बी के गायब होने और इस आवाज के रहस्य पर सभी की नजर है। यह बात भी आ रही है कि पनडुब्बी में अब 30 घंटे की ही आक्सीजन बची है। इससे पहले यह कहा जाता रहा है कि टाइटैनिक के मलबे में कई रहस्य दबे हैं। यहां भूतों का बसेरा भी बताया जाता रहा है।

You may have missed

ArabicChinese (Simplified)DutchEnglishFrenchGermanGujaratiHindiItalianMalayalamMarathiNepaliPortugueseRussianSpanishUkrainianUrdu

You cannot copy content of this page