पंजाब : स्वास्थ्य मंत्री का एक प्रतिशत का कमीशन सामने आया तो मुख्यमंत्री ने कैबिनेट से किया बर्खास्त, पुलिस केस भी बना

विजय सिंगला

विहान हिंदुस्तान न्यूज

पंजाब में आज उस समय हलचल मच गई जब मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने ही स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंगला को पहले कैबिनेट से बर्खास्त किया और फिर पुलिस को बुलाकर उनके खिलाफ प्रकरण दर्ज करवाया। बताया जाता है सिंगला को एक प्रतिशत कमीशन के कारण अपनी कुर्सी गंवाना पड़ी।

आम आदमी पार्टी (आप) ने पंजाब की जनता से वादा किया है कि वह भ्रष्टाचार पूरी तरह से समाप्त कर देगी। इसी तारतम्य में सीएम मान को पहला शिकार उन्हीं की पार्टी का सदस्य व कैबिनेट मंत्री सिंगला के रूप में मिल गया। बताया जाता है सिंगला ने किसी मामले में खुद का हिस्सा मांगा। यह हिस्सा एक प्रतिशत कमीशन का था। यह जानकारी मय रिकॉर्ड मुख्यमंत्री भगवंत मान के पास पहुंच गई। उन्होंने पड़ताल की तो मामला सही पाया गया जिसके बाद उन्होंने आज कैबिनेट बुलाई और सिंगला को हटाने की बात कही। साथ ही पुलिस बुलवाकर सिंगला के खिलाफ प्रकरण भी दर्ज करवा दिया। बाद में सीएम भगवंत मान ने जनता को संदेश देते हुए कहा कि हम एक प्रतिशत भी भ्रष्टाचार सहन नहीं होने देंगे। हमारी सरकार जनता की सरकार है और जनता के साथ अन्याय नहीं होने देंगे।

अन्य मुख्यमंत्रियों पर पड़ेगा दबाव भगवंत मान के इस निर्णय से अन्य राज्यों के मुख्यमंत्रियों पर दबाव पड़ेगा। इस साल के अंत में गुजरात और जम्मू-कश्मीर में विधानसभा के चुनाव है जहां आप पार्टी पूरी ताकत से मैदान में उतर रही है। इसी तरह अगले साल मध्यप्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, कर्नाटक जैसे बड़े राज्यों में चुनाव है। ऐसे में आप पार्टी यहां भी मैदान पकड़ेगी और दिल्ली व पंजाब की सरकार की छवि यहां बताकर मतदाताओं को अपनी तरफ आकर्षित करेगी।

You may have missed

ArabicChinese (Simplified)DutchEnglishFrenchGermanGujaratiHindiItalianMalayalamMarathiNepaliPortugueseRussianSpanishUkrainianUrdu

You cannot copy content of this page