रूस की परमाणु बम गिराने वाली टीम ने शुरू किया युद्धाभ्यास, कीव को खाली करने को कहा


विहान हिंदुस्तान न्यूज
यूक्रेन पर रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की टेड़ी निगाह न जाने इस युद्ध को कितनी जनहानि तक ले जाएगी। यूक्रेन और रूस के बीच बातचीत के दौर के दौरान ही रूसी न्यूक्लियर ड्रायड ने युद्धाभ्यास शुरू कर दिया है। यह टीम ही परमाणु बम गिराने का काम करेगी। इसके साथ ही मिसाइल कमांडो भी अलर्ट हो गया है। रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीव की जनता को स्पष्ट कर दिया है कि रात होने से पहले वे कीव छोड़ दे अन्यथा उनकी मौत की जिम्मेदारी रूसी सैनिकों की नहीं रहेगी।
रूस ने परमाणु हमला करने के लिए जिन प्रक्रियाओं से गुजरना होता है उसकी तैयारी शुरू कर दी है। कहा जा रहा है बेलारूस जो कि रूस का कठपुतली देश है वहां से परमाणु हथियार दागा जाएगा। रूसी न्यूक्लियर ड्रायड ने युद्धाभ्यास शुरू कर दिया है जो पूरे विश्व को घबराने वाला है। बताया जाता है पुतिन की रणनीति है कि यूक्रेन के राष्ट्रपति वलाडिमिर जेलेंस्की ने पद से हटने से इंकार किया तो वे फिर परमाणु हमला कर सकते हैं। इसके लिए रूस ने पहले ही अपनी रणनीति बना ली है। यह तब ही होगा जब रूस की बातों को तवज्जों नहीं दी गई क्योंकि पुतिन के लिए यह युद्ध उनके जीवन-मरण जैसा हो गया है। यदि इस युद्ध में उन्हें कुछ नहीं मिला तो वे न सिर्फ रूसी जनता के निशाने पर आ जाएंगे बल्कि उन्हें पद से हटाकर जेल भी भेज दिया जाएगा। इसके अलावा रूस की आर्थिक स्थिति खराब होने पर अमेरिका व उसके मित्र देश तो उसपर दबाव बनाएंगे ही, चीन भी रूस का बेजां फायदा उठाने लगेगा। कुछ इन्हीं कारणों को देखते हुए युद्ध विशेषज्ञ ये मान रहे हैं पुतिन कुछ भी कर सकते हैं। आने वाले कुछ घंटे रूस-यूक्रेन के साथ यूरोपीय देशों के लिए काफी महत्वपूर्ण रहेंगे।

You may have missed

ArabicChinese (Simplified)DutchEnglishFrenchGermanGujaratiHindiItalianMalayalamMarathiNepaliPortugueseRussianSpanishUkrainianUrdu

You cannot copy content of this page