जोशी, पटेल और शुक्ला जैसे जमीनी कार्यकर्ताओ को टिकट देकर कांग्रेस ने भाजपा को दी चुनौती

पिंटू को बधाई देने पहुंचे शैलेष गर्ग व कई अन्य कार्यकर्ता।

मुनीष शर्मा, विहान हिंदुस्तान न्यूज
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने आज अपनी दूसरी सूची देर रात को जारी कर दी। इस सूची में इंदौर को लेकर काफी मंथन के बाद जो तीन बची हुई विधानसभा के नाम जारी किए हैं वह भाजपा के लिए चुनौती पेश करेंगे। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 3 से दीपक जोशी (पिंटू), विधानसभा 5 से सत्यनारायण पटेल और महू से रामकिशोर शुक्ला को कांग्रेस ने टिकट दिया है। आपको यह बता दें पिछले  विधानसभा चुनाव में भाजपा इन तीनों ही सीटों पर जीती थी। कांग्रेस ने जिन तीन नाम की घोषणा इंदौर की बची हुई तीन विधानसभाओं को लेकर की है वह भाजपा के लिए इसलिए भी चुनौती पूर्ण है क्योंकि पिंटू जोशी, सत्यनारायण पटेल और रामकिशोर शुक्ला तीनों ही जमीनी नेता है। इन तीनों की ही अपने विधानसभा क्षेत्र में काफी पकड़ है । बात यदि सत्यनारायण पटेल की करें तो उनके सामने भाजपा को इस विधानसभा से कोई तगड़ा उम्मीदवार भी नहीं सूझ रहा है हालांकि भाजपा के पास चेहरे तो कई है लेकिन विधानसभा चुनाव लड़ने लायक वह चेहरा अभी उसके पास दिख नहीं रहा है। ले देकर महेंद्र हार्डिया ही एक स्तरीय उम्मीदवार है लेकिन उन्हें भी इस बार काफी मशक्कत करना होगी। भाजपा की एक विशेषता यह है कि उसका संगठन काम करता है जिससे कुछ कमजोर चेहरा भी धक जाते है लेकिन यहां उसे सत्यनारायण पटेल के जोड़ का उम्मीदवार चाहिए क्योंकि इस विधानसभा में मुस्लिम वोटर की संख्या 1 लाख से ज्यादा है। यह देखा जाता है कि मुस्लिम वोटर भाजपा को कम ही पसंद करते हैं। वैसे भी सरकार को एंटी इंकमबैसी का सामना करना है। बात यदि पिंटू जोशी की करें तो लगातार दो विधानसभाओं से यह युवा नेता टिकट की मांग कर रहा था लेकिन टिकट उनके परिवार में ही बड़े भाई अश्विन जोशी को दिया जा रहा था। इस बार कांग्रेस ने पहले ही यह तय कर लिया था की अश्विन जोशी को टिकट नहीं दिया जाएगा क्योंकि वह दो चुनाव हार चुके हैं। पिंटू के मुकाबले अरविंद बागड़ी व कुछ अन्य नाम सामने जरूर आए लेकिन पिंटू का जमीनी कामकाज पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को भा गया है। देखा जाए तो भाजपा को इस विधानसभा में भी अब मेहनत करना होगी। ऐसे ही महू में राम किशोर शुक्ल का टिकट तय होने के बाद भाजपा के लिए यहां भी कड़ी चुनौती होगी क्योंकि रामकिशोर शुक्ला भी मैदान से जुड़े नेता हैं। कुछ दिन पहले ही वह भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए हैं हालांकि पहले वे कांग्रेस के ही नेता हुआ करते थे। अब कांग्रेस की तरफ से इंदौर की सभी नौ विधानसभा सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर दिए गए हैं। भाजपा ने इन्हीं तीन विधानसभाओं में अपने टिकट रोक कर रखे थे। पहले यह माना जा रहा था कि भाजपा ही इन तीनों विधानसभा के टिकट घोषित करेगी बाद में कांग्रेस अपना नाम तय करेगी लेकिन ऐसा सोचने वालों को कांग्रेस ने जबरदस्त झटका दिया है। भाजपा छोड़कर कांग्रेस में आने वाले भंवर सिंह शेखावत को बदनावर सीट से कांग्रेस ने अपना उम्मीदवार बनाया है। इसी तरह खातेगांव से दीपक जोशी कांग्रेस के उम्मीदवार होंगे। दीपक जोशी भी कुछ समय पहले ही भाजपा छोड़ कर कांग्रेस में शामिल हुए थे।

You may have missed

ArabicChinese (Simplified)DutchEnglishFrenchGermanGujaratiHindiItalianMalayalamMarathiNepaliPortugueseRussianSpanishUkrainianUrdu

You cannot copy content of this page