दुल्हन चलाएं पिस्टल, सास पिलाएं सिगरेट…देखिये शादी के वीडियो

विहान हिंदुस्तान न्यूज

इन दिनों शादी समारोह में न जाने क्या-क्या हो रहा है। कोई दुल्हन अपनी ही शादी में टल्ली हो रही है तो कोई दूल्हा शादी में ही साली के साथ अभद्रता कर रहा है। यही नहीं परिजन भी दूल्हा-दुल्हन को ऐसी-ऐसी चीजे दे रहे हैं जो हानिकारक है। उत्तर प्रदेश से आए एक वीडियो में देख सकते हैं कि दुल्हन स्टेज से ही पिस्टल लेकर फायरिंग कर रही है तो वहीं गुजरात से मिले वीडियो में सास अपने जंवाईराजा को सिगरेट पिला रही है।

साभार एनबीटी…

बात उत्तर प्रदेश के हाथरस की पहले करेंगे। जो वीडियो सामने आया है उसमें दुल्हन स्टेज पर अपने दूल्हे के साथ बैठी है। स्टेज से ही दुल्हान पिस्टल से हर्ष फायरिंग कर रही है। एक के बाद एक चार फायर करने के बाद वह पिस्टल स्टेज पर ही खड़े एक व्यक्ति को सौंप देती है। यह वीडियो सामने आने के बाद हाथरस की पुलिस भी सक्रिय हो गई है। पुलिस के मुताबिक वह पूरे मामले की तहकीकात कर रही है। यह शादी हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव सलेमपुर के एक गेस्ट हाउस में हुई थी।

इसी तरह दूसरा वीडियो गुजरात से सामने आने की बात बताई जा रही है। इस वीडियो में दूल्हा-दुल्हन को बैठे हुए देखा जा रहा है। इसी बीच एक महिला दूल्हे को सिगरेट मुंह में देती है। यह महिला दूल्हे की सास बताई जा रही है। समीप ही खड़े एक व्यक्ति ने माचिस से तीली जलाई और दूल्हे के मुंह में लगी सिगरेट को चेताने का प्रयास किया। दूल्हा सिगरेट मुंह में लगाकर वापस कर देता है। यह वीडियो वायरल होने के बाद कई तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही है। कुछ लोग यहां तक कहते दिख रहे हैं कि ऐसी सास सभी को मिले। कई लोग इसका विरोध भी कर रहे हैं। हालांकि यह भी बताया जा रहा है कि दक्षिण गुजरात में यह प्रथा है जिसके तहत सास अपने जंवाई को सिगरेट दे रही है।

You may have missed

ArabicChinese (Simplified)DutchEnglishFrenchGermanGujaratiHindiItalianMalayalamMarathiNepaliPortugueseRussianSpanishUkrainianUrdu

You cannot copy content of this page