एडीजी स्तर का अधिकारी होगा पुलिस कमिश्नर, नोटिफिकेशन जारी

विहान हिंदुस्तान न्यूज
आखिरकार इंदौर और भोपाल में पुलिस कमिश्नर प्रणाली के लिए सरकार ने आज नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। एडीजी स्तर का अधिकारी पुलिस कमिश्नर होगा। प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्र ने इस संबंध में मीडिया को जानकारी दी।
गृह मंत्री ने बताया कि एक हफ्ते में सारी प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस सिस्टम में ग्रामीण क्षेत्र को शामिल नहीं किया गया है। पुलिस कमिश्नरी में विभिन्न थानों की पुलिस द्वारा पकड़े गए उन लोगों को पेश किया जाएगा जो अभी तक कलेक्टर आॅफिस में एसडीएम के पास पहुंचाए जाते थे। इसमें असामाजिक तत्वों, जुआरियों, वेश्यावृत्ति में पकड़े जाने वाले मामलों के अलावा वाहनों की गलत पार्किंग पर होने वाली चालानी कार्रवाई जैसे प्रकरणों को भी देखा जाएगा। भोपाल और इंदौर में जो स्टाफ रखा जा रहा है उसमें मामूली सा अंतर है। उधर, नोटिफिकेशन जारी होने के बाद इंदौर और भोपाल का पुलिस कमिश्नर बनने वाले अफसरों की दावेदारी में होड़ सी मच गई है। चूंकि अगले सप्ताह तक यह प्रक्रिया पूरी होना है जिससे अफसर अपने-अपने संबंधों का उपयोग कर रहे हैं। खास बात तो यह है कि इंदौर और भोपाल जैसे शहरों में रहने के लिए आईपीएस अफसरों की संख्या बढ़ गई है। लगभग 54 आईपीएस सीधे-सीधे एक शहर में नियुक्त होंगे। भोपाल के 38 और इंदौर के 36 थानों को पुलिस कमिश्नरी प्रणाली में शामिल किया गया है।
इंदौर में स्वीकृत पदः

1. पुलिस आयुक्त (अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक/ पुलिस महानिरीक्षक)- 1

2.अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (उप पुलिस महानिरीक्षक)- 2

3. पुलिस उप आयुक्त (पुलिस अक्षीक्षक)- 8

4. अतिरिक्त पुलिस उप आयुक्त (अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक)- 12

5. सहायक पुलिस आयुक्त (उप पुलिस अधीक्षक)- 30

6. पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) -1

भोपाल में स्वीकृत पदः

1. पुलिस आयुक्त (अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक/ पुलिस महानिरीक्षक)-1

2.अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (उप पुलिस महानिरीक्षक)-2

3. पुलिस उप आयुक्त (पुलिस अक्षीक्षक)-8

4. अतिरिक्त पुलिस उप आयुक्त (अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक)-10

5. सहायक पुलिस आयुक्त (उप पुलिस अधीक्षक)- 33

6. पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) -1

You may have missed

ArabicChinese (Simplified)DutchEnglishFrenchGermanGujaratiHindiItalianMalayalamMarathiNepaliPortugueseRussianSpanishUkrainianUrdu

You cannot copy content of this page