श्री गुरु हरिराय साहिब जी का प्रकाश पर्व मनाया गया

विहान हिंदुस्तान न्यूज

सातवे पातशाह धन धन श्री गुरु हरिराय साहिब जी का प्रकाश पर्व गुरुद्वारा गांधी नगर में आज (25 फरवरी) बहुत ही श्रद्धा एवं प्यार से मनाया गया।
सुबह 10 बजे श्री अखंड पाठ साहिब की समाप्ति, उसके बाद 11 बजे सुखमनी साहिब जी के पाठ व कीर्तन स्थानीय संगंत द्वारा किया गया। सुबह 12 बजे से दोपहर 1 बजे तक विशेष तौर से जबलपुर से आए कीर्तनकार भाई नरेन्द्र सिंह जी रागी द्वारा रागमई कीर्तन द्वारा संगत को निहाल किया। स. रामसिंह नेतवात ने संगत को गुरू पर्व की बधाई दी। इस अवसर पर गांधी नगर, एरोड्रम ,जनता कालोनी, रामबली नगर, मरीमाता कालोनी, नया बसेरा आदि आस पास की संगत बड़ी संख्या में उपस्थित रही। गुरु का अटूट लंगर संगत द्वारा ग्रहण किया।
अंत में सेवादार स. मनजीत सिंह टुटेजा ने सभी संगत का स्वागत और आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर हर साल वृक्ष रोपण का संकल्प लिया।

You may have missed

ArabicChinese (Simplified)DutchEnglishFrenchGermanGujaratiHindiItalianMalayalamMarathiNepaliPortugueseRussianSpanishUkrainianUrdu

You cannot copy content of this page