चार लड़कियों के साथ कर रहा था इश्क, चारों पहुंची घर तो खा लिया जहर


विहान हिंदुस्तान न्यूज
एक दिलफेंक आशिक चार लड़कियों के साथ इश्क का चक्कर चला रहा था। दवाई की दुकान पर काम करने वाला यह युवक काफी समय से चारों लड़कियों को अपने मोहजाल में फांसे हुए था। ..लेकिन अति का अंत तो होता ही बुरा है। चारों को पता चल गया। एक शाम चारों उसके घर पहुंच गई। इन्हें एकसाथ देखकर आशिक मियां के होश फाक्ता हो गए। डर के मारे उसने जहर खा लिया। फिलहाल वह अस्पताल में भर्ती है।
मामला पश्चिम बंगाल के कूचबिहार के जोरपटकी गांव का है। यहां मेडिकल स्टोर में काम करने वाले युवक ने अलग-अलग समय पर चार लड़कियों को अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। स्थिति यह बनी कि कुछ दिनों से वह चारों के साथ इश्क फरमा रहा था। बात जब खुली तो चारों लड़कियों ने मीटिंग की और एक साथ अपने आशिक के घर धमकना तय किया। ये चारों उसके घर के बाहर पहुंच गई। मेडिकल स्टोर से छूटकर जब आशिक मियां घर पहुंचे तो चारों प्रेमिकाओं को एक साथ देखकर उनकी हार्टबीट बढ़ गई। इन चारों महिलाओं ने अपने कथित प्रेमी को फटकार लगाना शुरू कर दी। मामला बढ़ता उससे पहले युवक घर के अंदर पहुंचा और जहर पी लिया। इसके बाद भूमिका पड़ोसियों की शुरू हुई। उन्होंने तुरंत ही युवक को अस्पताल ले जाकर भर्ती करा दिया। डॉक्टरों ने जहर तो बाहर निकाल दिया है और कह रहे हैं हालत ठीक है। उधर, चारों युवतियों व युवक के परिजनों ने पुलिस में अब तक शिकायत दर्ज नहीं कराई है।

You may have missed

ArabicChinese (Simplified)DutchEnglishFrenchGermanGujaratiHindiItalianMalayalamMarathiNepaliPortugueseRussianSpanishUkrainianUrdu

You cannot copy content of this page