घोटालों के कारण मोदीजी को शिवराज जी का नाम लेने में शर्म आती है-प्रियंका गांधी

विहान हिंदुस्तान न्यूज
मध्यप्रदेश में आज कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने एक जनसभा को संबोधित किया जिसमें मुख्य निशाना सीएम शिवराजसिंह चौहान को बनाया। उन्होंने कहा शिवराज जी के 18 साल में किये गए घोटालों के कारण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इतने शर्मिंदा है कि वे शिवराज जी का नाम तक नहीं लेते हैं। प्रियंका ने कहा प्रदेशभर में ढेरों पद खाली पड़े हैं लेकिन सरकार युवाओं को नौकरी नहीं दे रहीं है।
धार जिले में राजगढ-मोहनखेडा की जनसभा में काफी लोग मौजूद थे। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा बच्चों के स्कूल से लेकर शासकीय विभागों में बड़े पैमाने पर घोटाले हैं। आप कमलनाथ जी की 15 महीने की सरकार को देखें इंदौर भोपाल में मेट्रों ट्रेन इन्हीं की देन है।कमलनाथ जी ने जनता के विकास के कार्य किये। यहीं कारण है कि भाजपा इस चुनाव में डरी हुई है। प्रियंका ने कहा भाजपा के जो नेता अपने आपको भगवान समझने लगे हैं उन्हें कुर्सी से उतार दो। भगवान कृष्ण ने भी शिशुपाल की 100 गलतियां माफ की थी, उसके बाद दंड दिया था, मध्य प्रदेश की जनता भी भाजपा सरकार को दंड दे।
पीएम मोदी पर तंज कसते हुए कांग्रेस महासचिव ने कहा मोदी जी जितना नाम कांग्रेस का लेते हैं उतना नाम विकास का लेकर दिखाएं। प्रियंका ने सवाल किया भाजपा सरकार वाले राज्यों में भाजपा के नेता और मंत्रियों पर ईडी के छापे क्यों नहीं पड़ते ? प्रियंका गांधी बोली फसल कटाई के समय पर आप सब यहां आए आपका धन्यवाद करती हूं। उन्होंने ये भी कहा देश की आंधी प्रियंका गांधी नहीं, देश का नौजवान है। उन्होंने जनता को आश्वासन दिया कि कांग्रेस की सरकार आते ही अपने सभी वादे पूरे करेंगे। प्रियंका ने कहा भाजपा को सिर्फ चुनाव के समय महिलाओं और नौजवानों की याद है। कार्यक्रम में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ व प्रदेश के कई नेता मौजूद थे।

You may have missed

ArabicChinese (Simplified)DutchEnglishFrenchGermanGujaratiHindiItalianMalayalamMarathiNepaliPortugueseRussianSpanishUkrainianUrdu

You cannot copy content of this page