फिल्म पुष्पा के हीरो अल्लू की बेटी अरहा भी अपने डांस से छा गईं
![](https://www.vihanhindustan.com/wp-content/uploads/2022/02/Allu.jpg)
विहान हिंदुस्तान न्यूज
फिल्म पुष्पा के हीरो अल्लू अर्जुन इस समय अपनी फिल्म को लेकर सुर्खियों में हैं और वे पूरे देश में अपने श्रीवल्ली गाने को लेकर छाए हुए हैं। ऐसे में उनकी बेटी कैसे पीछे रह सकती है। उनकी बेटी अरहा का भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में अरहा एक गाने में थिरक रही है। अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा के गानों पर देश के बाहर के लोग भी रील्स बना रहे हैं। श्रीवल्ली, सामी और ऊ अंटवा गाने लोगों के बीच लोकप्रिय हो चुका है। अल्लू ने अपनी बेटी अरहा का एक वीडियो पोस्ट किया है। अरहा इस वीडियो में अपने पापा की फिल्म नहीं बल्कि कच्चा बादाम पर डांस करती दिख रही हैं। अरहा ने हुक स्टेप्स को कॉपी किया है। इस वीडियो को 2 मिलियन से ज्यादा लोग देख चुके हैं। अर्जुन ने अपनी बेटी अरहा का क्यूट वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो के साथ लिखा है, मेरा छोटा बादाम अरहा। अरहा इंटरनेट सेंसेशन बन चुके कच्चा बादाम गाने पर डांस करती दिख रही हैं। अल्लू अर्जुन के दो बच्चे हैं अल्लू अरहा और अल्लू अयान।
https://www.instagram.com/reel/CZwosAoFnqh/?utm_source=ig_web_copy_link