ईस्ट इंडिया कंपनी की तरह काम कर रहे हैं गौतम अडानी- राहुल गांधी

विहान हिंदुस्तान न्यूज

ईस्ट इंडिया कंपनी जब भारत आई तब उसने भी पोर्ट, इंफ्रास्ट्रक्चर्स, सेना आदि जगह अपना कब्जा किया था। गौतम अडानी को भी आप देख लो एयरपोर्ट, पोर्ट, डिफेंस सामग्री बनाने सहित कई कान्ट्रेक्ट मिल रहे हैं। मैंने पार्लियामेंट में भी नरेंद्र मोदी सरकार से यही पूछा था कि आपका आखिर अडानी से रिश्ता क्या है? आप लोग समझ लो इतिहास दोहरा रहा है। पहले ईस्ट इंडिया कंपनी थी और अब गौतम अडानी है।

यह बात कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने कही। उन्होंने कहा जिस भी देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जाते हैं वहां अडानी को उस देश में कोई न कोई कान्ट्रेक्ट मिल जाता है चाहे ऑस्ट्रेलिया हो, इजरायल हो, श्रीलंका हो या अन्य कोई देश हो। श्रीलंका में तो एक व्यक्ति ने यहां तक कहा कि नरेंद्र मोदी ने सरकार पर दबाव डालकर अडानी को कान्ट्रेक्ट दिलवाया। चीन को लेकर मोदी सरकार को घेरते हुए राहुल गांधी ने कहा कि मोदी सरकार का एक मंत्री कहता है चीन की इकानामी भारत की इकानामी से काफी बड़ी है। राहुल ने कहा मैं कहता हूं अंग्रेजों की इकानामी तो फिर हमसे काफी बड़ी थी तो क्या हम लड़े नहीं। ये सरकार कायरों जैसी बात करती है।

राहुल गांधी ने कहा मैं कन्याकुमारी से कश्मीर के लिए निकला तो मैंने सोचा लोगों के लिए हम क्या कर रहे हैं। मेरे पास कोई घर तो है नहीं तो हमने यात्रा के दौरान ही एक छोटा सा घर बना लिया जिसमें हम लोगो से मिलते रहे। उन्होंने कहा मोदीजी कहते हैं उन्होंने कश्मीर में तिरंगा फहराया। मैं आपको बताता हूं मोदीजी ने 20 भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ तिरंगा फहराया था। हम जब कश्मीर गए तो वहां हजारों कश्मीरी युवाओं व जनता ने खुद दिल से तिरंगा फहराया। तिरंगा फहराना भावनाओं से होता है। हमने किसी को नहीं कहा था कि तिरंगा फहराओं लेकिन उनमें भावना थी तो उन्होंने आगे रहकर तिरंगा फहराया।

सोनिया गांधी ने इस्तीफे लेकर यह बात कही

कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष व वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी ने अपने राजनीति से इस्तीफे की अटकलों पर खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि वे राजनीति से न तो संन्यास ले रही है और न ही आगे कभी संन्यास लेंगी। सोनिया गांधी की इस बात से कार्यकर्ताओं ने जोरदार तालियां बजाकर उनका अभिवादन किया।

You may have missed

ArabicChinese (Simplified)DutchEnglishFrenchGermanGujaratiHindiItalianMalayalamMarathiNepaliPortugueseRussianSpanishUkrainianUrdu

You cannot copy content of this page