एक्जिट पोल – राजस्थान में कांग्रेस फिर सत्ता में दिख रही है, भाजपा भी करीब

विहान हिंदुस्तान न्यूज

पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में राजस्थान भी एक राज्य था जहां 26 नवंबर को जनता ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। यहां 200 विधानसभा सीटें हैं लेकिन 199 सीटों पर ही मतदान हो सके थे। सरकार बनाने के लिए 101 सीटें चाहिए। इंडिया टुडे-एक्सीस माय इंडिया का जो सर्वे आया है उसमें भाजपा को 41 तो कांग्रेस को 42 प्रतिशत वोट मिलते दिख रहे हैं। सर्वे के अनुसार कांग्रेस को 86-106 सीटें जबकि भाजपा को 80 से 100 सीटें आती नजर आ रही है। 2018 के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस ने यहां जीत दर्ज की थी। वैसे राजस्थान में यह देखा जा रहा है कि हर विधानसभा चुनाव में सरकार में पार्टी बदल जाती है।

क्षेत्रवार आंकड़े एक नजर में :-

-हड़ौती क्षेत्र में 11 भाजपा को व 6 कांग्रेस को मिलती दिख रही है। इस क्षेत्र में 47 प्रतिशत वोट भाजपा के खाते में जबकि 44 प्रतिशत वोट कांग्रेस के पास आते दिख रहे हैं।

-शेखावटी क्षेत्र में कुल 21 सीटें हैं। भाजपा को यहां 39 प्रतिशत तो कांग्रेस को 42 प्रतिशत वोट मिलते दिख रहे हैं। यहां 12 सीटें कांग्रेस को तो 7 सीटें भाजपा के खाते में आती दिख रही है। पिछले चुनाव में यहां कांग्रेस को 15 सीटें मिली थी, भाजपा को 4 सीटों से ही तब संतोष करना पड़ा था।

-अहिरवाल क्षेत्र में 22 सीटें हैं जिसमें कांग्रेस को 40 प्रतिशत जबकि भाजपा को 39 प्रतिशत वोट पड़े। 10 सीटें कांग्रेस को तथा 9 सीटें भाजपा को सर्वे में मिलना बताया जा रहा है। इस क्षेत्र में पिछड़ा वर्ग व मुस्लिम वोटर भी काफी हैं। इस क्षेत्र में पिछली बार कांग्रेस को 12 जबकि भाजपा को 3 सीटें मिली थी।

-मारवाड़ (गोंदवाड़) में भाजपा को 40 प्रतिशत जबकि कांग्रेस को 41 प्रतिशत वोट मिलना सर्वे में आ रहा है। पिछली बार कांग्रेस को 20 सीटें मिली थी लेकिन इस बार 20 सीटें भाजपा की झोली में जाती दिख रही है। कांग्रेस को यहां 18 सीटें मिलना सर्वे में बताया जा रहा है।

-जैसलमेर-बीकानेर में 41 प्रतिशत कंग्रेस व 39 प्रतिशत वोट भाजपा को मिलना बताया जा रहा है। कांग्रेस को यहां 11 सीटें और भाजपा को 6 सीटें मिलना बताया जा रहा है। पिछले चुनाव की अपेक्षा यहां भाजपा को 2 सीटों का नुकसान होता दिख रहा है, 2018 में यहां 8 सीटें भाजपा ने जीती थी।

-ढूंढाड़-जयपुर क्षेत्र में 44 सीटें हैं। यहां इस बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बड़ा रोड शो किया था। भाजपा को यहां 17 सीटें तो कांग्रेस को 26 सीटें मिलती दिख रही है। पिछले चुनाव में कांग्रेस को यहां 25 सीटें मिली थी यानी एक सीट का फायदा कांग्रेस को मिलता दिख रहा है। -मेवाड़ (वागड़) में 35 सीटें हैं। कांग्रेस को यहां 39 प्रतिशत और भाजपा को 40 से ज्यादा प्रतिशत वोट मिले हैं। भाजपा को यहां 20 तो कांग्रेस को 12 सीटें मिलती दिख रही है। तीन सीटें अन्य के खाते में जाती दिख रही है।

You may have missed

ArabicChinese (Simplified)DutchEnglishFrenchGermanGujaratiHindiItalianMalayalamMarathiNepaliPortugueseRussianSpanishUkrainianUrdu

You cannot copy content of this page