राजस्थान की गहलोत सरकार के सभी मंत्रियों ने दिया इस्तीफा

सीएम अशोक गहलोत ने राज्यपाल से मुलाकात कर इस्तीफे सौंपे


विहान हिंदुस्तान न्यूज
राजस्थान में कांग्रेस की अशोक गहलोत सरकार के सभी मंत्रियों ने अपना इस्तीफा सौंप दिया है। इनके इस्तीफे भी राजभवन पहुंच गए हैं। बताया जाता है कल नए मंत्रियों के नामों की घोषणा होगी जिन्हें शपथ दिलाई जाएगी। इसमें कुछ मंत्री सचिन पायलट के खेमे के भी होंगे।
राजस्थान के प्रभारी अजय माकन के कल राजस्थान पहुंचने से ही राजनीतिक गर्मी तेज हो गई थी। तीन मंत्रियों ने कल ही इस्तीफा दे दिया था। शाम तक पूरे मंत्रीमंडल ने इस्तीफा भेज दिया। कहा जा रहा है सचिन पायलट और अशोक गहलोत के बीच की खटास खत्म हो गई है और ये मंत्री दोनों की रजामंदी के बाद हाईकमान की स्वीकृति से बनाए जा रहे हैं। हालांकि अशोक गहलोत के उस बयान से अचरज जरूर हो रहा है कि किसे मंत्री बनाया जाएगा यह हाईकमान को पता है या फिर अजय माकन को पता है। यदि अशोक गहलोत की पसंद नहीं चल पा रही है तो फिर यहां कांग्रेस कितने समय तक राजस्थान में टिक पाएगी यह कहना मुश्किल है। कहा यह जा रहा है कि 15 संसदीय सचिव बनाए जाने पर अशोक गहलोत की आपत्ति है। अब देखना यह होगा कि कल क्या होता है। वैसे दोपहर 4 बजे शपथ ग्रहण कराने की बात आ रही है।

You may have missed

ArabicChinese (Simplified)DutchEnglishFrenchGermanGujaratiHindiItalianMalayalamMarathiNepaliPortugueseRussianSpanishUkrainianUrdu

You cannot copy content of this page