दिसंबर 2023 से श्री राम जन्मभूमि मंदिर में शुरू हो जाएंगे दर्शन


विहान हिंदुस्तान न्यूज


श्री राम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ने घोषणा की है कि अयोध्या में बनने वाले राम मंदिर में दिसंबर 2023 में दर्शन शुरू हो जाएंगे। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के तहत श्री राम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र का गठन किया गया था। बताया जा रहा है लोकसभा के अगले चुनाव मई 2024 में होना है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी टीम श्री राम लला के दर्शन करके ही चुनावी बिगुल फूंकेंगे।


गुरुवार को श्री राम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र की ओर से ट्वीट किया गया जिसमें श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के निर्माण की जानकारी दी गई। ट्रस्ट ने लिखा मंदिर का निर्माण अपनी पूरी तेज गति से चल रहा है। दिसंबर 2023 तक गर्भगृह में भगवान के दर्शन प्रारंभ हो जाएंगे। नींव के लिए जमीन को मजबूत करने का पहले चरण का काम पूरा हो चुका है। दूसरा चरण भी नवंबर मध्य तक पूरा हो जाएगा। तत्पश्चात फर्श निर्माण का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। श्रीराम मंदिर निर्माण को लेकर लगभग पूरे विश्व के हिंदुओं में जिज्ञासा है कि यह कब तक तैयार हो जाएगा। यही कारण है कि ट्रस्ट को ट्वीट कर जानकारी देना पड़ी। हर चरण के पूर्ण होने पर ट्रस्ट ट्वीट कर जानकारी देगा।

You may have missed

ArabicChinese (Simplified)DutchEnglishFrenchGermanGujaratiHindiItalianMalayalamMarathiNepaliPortugueseRussianSpanishUkrainianUrdu

You cannot copy content of this page