रिश्ता कर रहे हैं तो ध्यान दें….ये राशियां आपस में मेल नहीं खाती है

विहान हिंदुस्तान न्यूज

जीवन साथी की तलाश करने वाला अपने हिसाब से साथी ढूढ़ने के प्रयास करता है। वह हमेशा चाहता है कि उसका जीवन साथी ऐसा रहे जो हमेशा उसका साथ दें। यह तभी संभव है जब दोनों के स्वभाव व आचार-विचार एक-दूसरे से मिले। जिनका स्वभाव व आचार-विचार मेल खा जाता है उसका जीवन भी अच्छा होता है और यदि ऐसा नहीं हुआ तो इनके बीच जल्द ही संबंध विच्छेद हो जाएंगे या जीवनभर इनके घर से शौर-शराबा सुनने को मिलेगा।

आप जब जीवन साथी की तलाश करते हैं तो कुंडली विशेषज्ञों की राय भी लें। यह भी देखें कि आप किस राशि के जातक हैं और आपकी राशि किस अन्य राशि से मेल खाएगी। कुछ कुंडली विशेषज्ञों की माने तो इन राशियों के जातकों की नहीं बनती है जिनके बारे में नीचे बताया जा रहा है। आप भी इसे पढ़े और समझें।

मेष और मकर राशि

यह देखा गया है कि मेष राशि के लोगों की आदत होती है वे दूसरों पर नियंत्रण बनाए रखना पसंद करते हैं। वहीं दूसरी तरफ मकर राशि वाले मनमौजी होते हैं। खुले विचारों के साथ अच्छे रहन-सहन के कायल मकर राशि के लोगों की मनमौजी बेसब्र रहने वाले मेष राशि वालों को बिल्कुल पसंद नहीं आती है। ऐसे में मेष राशि के जातक को काफी तनाव रहता है और यह विवाद में बदलने लगता है।

कुंभ और वृषभ राशि

कुंभ राशि के जातक जिद्दी और आजाद ख्यालों के होते हैं हालांकि दूसरों की ये आदते उन्हें पसंद नहीं आती है जब तक उनका कहीं स्वार्थ न हो। दूसरी तरफ वृषभ राशि के जातक खुद की दुनिया में मस्त तो रहते हैं लेकिन वे भी जिद्दी होते हैं। इसके कारण उनकी अक्सर कुंभ राशि वालों से नहीं बनती है। अगर कुंभ और वृषभ राशि वालों की जोड़ी बन जाए तो इनमें छोटी-छोटी बातों पर लड़ाई होगी।

मीन और मिथुन राशि

मीन राशि वाले सरल व्यवहार के होते हैं जो दूसरों की भावनाओं व इच्छाओं का पूरी तरह से ध्यान रखते हैं। ये दूसरों की मदद के लिए हमेशा आगे रहते हैं। इसके उलट मिथुन राशि के लोग सिर्फ अपने बारे में सोचते हैं। ये दोनों राशि के जातक बिल्कुल वितरीत स्वभाव के होते हैं जिससे इनका मेल बैठना कठिन ही होता है।

मेष और कर्क राशि 

मेष राशि के लोग तेजतर्रार होते हैं और हमेशा दूसरों को अपने नियंत्रण में रखना पसंद करते हैं। जब इनका कोई करीबी दूसरों से घुलने-मिलने लगे तो इन्हें कई बार तकलीफ भी होती है। वहीं कर्क राशि वाले लोग दूसरों का ख्याल रखने वाले और अच्छे विचार के लोग होते हैं। यदि पति-पत्नी मेष व कर्क राशि के होते हैं तो दोनों में से मेष राशि के जातक हमेशा शक के शिकंजे में रहता है और यही आपसी विवाद का कारण बनता है। एक बात यह भी है कि मेष राशि वाले लोग खुद को आसानी से व्यक्त करने में सक्षम  होते हैं जबकि मकर राशि के लोग उतने ही अंतर्मुखी होते हैं। 

सिंह और वृषभ राशि 

सिंह राशि के जातक व वृषभ जाति के जातकों में बड़ी असामान्यता दुनिया को अलग-अलग तरह से देखने की है। वृषभ राशि वाले जहां अपनी दुनिया में मस्त रहते हैं वहीं सिंह राशि वाले इनके काफी अलग लाइमलाइट में रहना पसंद करते हैं। सिंह राशि वाले उनके फायदे के अनुसार लक्ष्य साधने में भी माहिर होते हैं जबकि वृषभ राशि के लोग जिद्दी होते हैं और जो उन्हें पसंद है वहीं करते हैं। यही कारण रहता है कि दोनों में मेल होना कठिन होता है।

मिथुन और कन्या 

मिथुन राशि के लोग काफी उत्साहित और जिज्ञासु स्वभाव के होते हैं। वे मौजमस्ती व प्यार करने में यकीन रखते हैं। कन्या राशि के जातक अपने काम को प्राथमिकता देते हैं उसके बाद ही वे अन्य बातों पर ध्यान देते हैं। ऐसे में हमेशा मिथुन राशि के जातक कन्या राशि वालों को बोरिंग समझते हैं। मिथुन राशि के लोग बेझिझक होते हैं और अपनी बात कहीं भी रख देते हैं जबकि कन्या राशि के लोग संकोची स्वभाव के होते हैं।

सिंह और वृश्चिक राशि 

यदि सिंह राशि और वृश्चिक राशि के जातकों की शादी होती है तो संभव है दोनों के बीच रिश्ता जल्दी ही टूट जाएगा या फिर किसी एक को मजबूरी में समझौता करना होगा। इसके पीछे कारण सिंह राशि वालों का मजाकिया स्वभाव व नेतृत्व क्षमता का होना है। वहीं दूसरी तरफ वृश्चिक राशि के जातक नकचढ़े स्वभाव के होते हैं। ये छोटी-छोटी बातों पर भी भड़क जाते हैं। इनकी विशेषता यह रहती है कि इनमें ऊर्जा, आत्मविश्वास व लगन कूट-कूटकर भरा होता है लेकिन ये कई बार अपने करीबियों से ही ईर्ष्या का भाव भी रखते हैं। ऐसे में सिंह व वृश्चिक राशि के जातकों के बीच तालमेल जमना मुश्किल ही होता है।

तुला और कर्क राशि 

कर्क राशि वाले लोग अपनी ईमानदारी, स्थिरता, उदारता और संवेदनशीलता की वजह से पहचाने जाते हैं। तुला राशि के लोग सामने वाले को पूरी तरह से तौलकर काम करते हैं। साथ ही ये ढुलमुल और दिखावटी स्वभाव वाले कहलाए जाते हैं। ये दोनों एक-दूसरे के साथ बिल्कुल मेल नहीं खाते हैं। कर्क राशि वालों को तुला राशि वालों के साथ बहुत धैर्य से काम लेना होता है और ये धैर्य जब जवाब दे जाए तो रिश्ते खराब हो सकते हैं। 

धनु और मीन राशि 

धनु राशि वाले लोग अपने नैतिक और दार्शनिक विचार के लिए जाने जाते हैं। धनु राशि वाले जातक अपने आसपास के माहौल को बिल्कुल खुशनुमा बना देते है। मीन राशि के लोग खुद में ही डूबे रहते हैं जिससे इन्हें समझना मुश्किल होता है। मीन राशि के लोग जरूरत से ज्यादा भावुक होते हैं और ये दयावान भी होते हैं। ऐसे में धनु राशि वालों को मीन राशि के जातक को समझना कम ही संभव हो पाता है और यही कारण है कि इनकी जीवन की डगर कठिन हो चलती है।

कन्या और धनु राशि 

धनु राशि के जातक आजाद विचारों वाले होते हैं और दूसरों को अपनी जिंदगी में दखल नहीं देने देते हैं। कन्या राशि वाले काम लगन से करते हैं और उनकी उम्मीद रहती है कि सामने वाले भी वैसे ही करें जैसा वे करते हैं। इस बात से धनु राशि वाले जातक इसे सहन नहीं करते हैं जिससे विवाद की स्थिति बनती है। धनु राशि के जातक दबाव में रहना पसंद नहीं करते हैं।

वृश्चिक और कुंभ राशि

वृश्चिक और कुंभ राशि वाले स्वभाव से एक-दूसरे के बिल्कुल उलट होते हैं। इन दोनों के रिश्ते में प्यार की कमी के साथ-साथ ईमानदारी भी कुछ कम होने की बात कही जाती है। यही कारण है कि ये एक-दूसरे के साथ आगे बढ़ने व एकमत होने में असहज महसूस करते हैं। यही वजह है कि इनकी आपस में बिल्कुल भी नहीं बनती है।

तुला और मकर राशि 

मकर राशि वाले खुले विचारों के होते हैं और कुछ ऐसा ही तुला राशि के लोगों के साथ भी है। तुला राशि के जातक किसी बंधन में रहना पसंद नहीं करते हैं लेकिन मकर राशि के लोग कई बार सख्त हो जाते हैं। मकर राशि वालों की सख्ती तुला राशि के जातकों पर भारी पड़ती है और यही कारण है कि इनके बीच संबंधों में खटास आ सकती है।

You may have missed

ArabicChinese (Simplified)DutchEnglishFrenchGermanGujaratiHindiItalianMalayalamMarathiNepaliPortugueseRussianSpanishUkrainianUrdu

You cannot copy content of this page