अमेरिकन शेफ ने बनाई परफेक्ट रोटी, लोग बोले- वाह

विहान हिंदुस्तान न्यूज
एक अमेरिकन शेफ ने बना दी परफेक्ट रोटी। उसकी रोटी बनाने की स्टाइल ने लोगों को लुभा दिया है। अब लोग उसकी स्टाइल से रोटी बनाने के लिए लालयित हैं। भारतीय खाना पूरे विश्व में अपना स्थान बना चुका है। कई व्यंजन तो ऐसे हैं, जिन्हें काफी चाव से खाया जाता है। अमेरिका में भी भारतीय खाना परोसने वाले कई रेस्टोरेंट्स हैं। आज दुनिया की हर कोने में आपको भारतीय खाना मिलने की पूरी-पूरी संभावना है। हमारे देश में सबसे ज्यादा रोटी खाई जाती है और अब इन दिनों एक अमेरिकन शेफ का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने काफी शानदार तरीके से रोटी बनाई है। उन्होंने एकदम परफेक्ट रोटी बनाकर लोगों को लुभा लिया है। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को ईटन बर्नथ ने शेयर किया है। वो एक यंग शेफ हैं। पहले वो एक बाउल गेंहू का आटा लेते हैं। इसमें थोड़ा नाम और नमक मिलाते हैं। फिर वो बड़े आराम से आटा गूंध लेते हैं। इसके बाद वो उसपर थोड़ा तेल लगाकर रख देते हैं। पहली बात तो वो गोल रोटी बनाते हैं। इसके बाद वो तवे पर इसको सेकते हैं और वो इस रोटी को फूला भी देते हैं। हालांकि वीडियो को देखने के बाद यूजर्स ने उनकी रोटी बनाने की स्किल को लेकर तारीफ की और उन्हें सजेशन भी दिए कि उन्हें रोटी किसके साथ खानी चाहिए। एक यूजर ने यह भी लिखा कि उनसे कभी भी राउंड रोटी नहीं बनती।https://www.instagram.com/reel/CZH8DGEuhfA/?utm_source=ig_web_button_share_sheet

You may have missed

ArabicChinese (Simplified)DutchEnglishFrenchGermanGujaratiHindiItalianMalayalamMarathiNepaliPortugueseRussianSpanishUkrainianUrdu

You cannot copy content of this page