आरएसएस प्रमुख बोले- धर्म परिवर्तन कर नहीं बल्कि जीने का तरीका हमें सिखाना है

विहान हिंदुस्तान न्यूज
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने कहा, हमें किसी का धर्म परिवर्तन करने की आवश्यकता नहीं है। लोगों को अच्छा इंसान बनाना ही हमारा उद्देश्य है। हमें इंसान को जीने का तरीका सिखाना है। हम पूरी दुनिया को ऐसा सबक देने के लिए भारत भूमि में पैदा हुए हैं। किसी की पूजा पद्धति को बदले बिना अच्छा इंसान बनाना हमारा उद्देश्य होना चाहिए। छत्तीसगढ़ में आयोजित एक शिविर में आरएसएस प्रमुख ने कहा, भारत को विश्व गुरु बनाने के लिए समन्वय के साथ आगे बढ़ने की जरुरत है। उन्होंने कहा, भारत को हमें और भी बेहतर बनाना है। इसकी व्यवस्था को अगर कोई बिगाड़ता है तो यह अच्छी बात नहीं है। देश ही तय करेगा कि ऐसी स्थिति में क्या जाना चाहिए। उन्होंने कहा, वे मानते हैं कि पूरा विश्व एक परिवार है। उन्होंने कहा, हम ही मानते हैं कि पूरी दुनिया एक परिवार है। हमें अपने परिवार से यह सच्चाई दुनिया को देनी है। दुनिया में गुणों का विकास कैसे होता है। इसे सभी को समझने की जरुरत है।

You may have missed

ArabicChinese (Simplified)DutchEnglishFrenchGermanGujaratiHindiItalianMalayalamMarathiNepaliPortugueseRussianSpanishUkrainianUrdu

You cannot copy content of this page