रूसी राष्ट्रपति पुतिन के खिलाफ उनकी निजी सेना की बगावत, मॉस्को में सड़कों पर उतरे टैंक

विहान हिंदुस्तान न्यूज

यूक्रेन के खिलाफ पिछले एक साल से ज्यादा समय से जंग लड़ रहे रूस के लिए अब नया खतरा शुरू हो गया है। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की निजी सेना ने ही पुतिन के खिलाफ बगावत कर दी है। बगावत भी ऐसी की इन लड़ाकों ने रोस्तोव शहर पर कब्जा कर लिया है और मॉस्कों में भी ये अपनी पैठ बना चुके हैं। बताया जा रहा है मॉस्कों में निजी सेना के साथ रूस की आर्मी ने भी अपने टैंक उतारे हैं जिससे आने वाले कुछ घंटे रूस के लिए काफी महत्वपूर्ण रहेंगे। उधर, यूक्रेनी सेना के भी रूसी जमीन में दाखिल होने के समाचार आ रहे हैं जिससे अब खतरा रूस पर मंडराने लगा है।

यूक्रेन पर पिछले साल फरवरी में हमला करने वाले रूस इन दिनों आर्थिक संकट से तो घिरा ही हुआ है और अब उसी का साथ दे रहे प्राइवेट आर्मी के लड़ाके भी उसके खिलाफ हो गए हैं। किसी समय रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का खास माने जाने वाला वैगनर आर्मी का चीफ येवगेनी विक्टरोविच प्रिगोझिन ने दावा किया है कि उनके 25000 लड़ाके रूस में है और उन्होंने रोस्तोव शहर पर कब्जा कर लिया है। येवगेनी का दावा है कि उनके लड़ाके मॉस्कों में भी है और रूस की जनता उनके साथ है। उधर, राष्ट्रपति पुतिन की सुरक्षा बढ़ा दी गई है और उनके क्रैमलिन स्थित दफ्तर को चाक-चौबंद कर दिया गया है। बताया जाता है पुतिन जल्द ही राष्ट्र को संबोधित करेंगे। पुतिन पर येवगेनी आरोप यह भी लगा रहे हैं कि पुतिन के कहने पर रूसी सेना ने वैगनर आर्मी के कैंप पर हमला किया। इसी का बदला लेने वे रूस में आए हैं।

You may have missed

ArabicChinese (Simplified)DutchEnglishFrenchGermanGujaratiHindiItalianMalayalamMarathiNepaliPortugueseRussianSpanishUkrainianUrdu

You cannot copy content of this page