दुखद फ्रायडे : पीएम की मां हीरा बा व फुटबॉल के जादूगर पेले का निधन, क्रिकेटर ऋषभ पंत का खतरनाक एक्सीडेंट

दुर्घटना के बाद पंत की कार की स्थिति

विहान हिंदुस्तान न्यूज

साल 2022 का अंतिम शुक्रवार दुखद फ्रायडे के रूप में आया। इस दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीरा बा का तो निधन हुआ ही साथ ही फुटबॉल के जादूगर रहे ब्राजील के महान फुटबॉलर पेले भी साथ छोड़ गए। एक अन्य बुरी खबर तब आई जब भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर ऋषभ पंत सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए।

सुबह 5.15 बजे के समीप पंत की मर्सिडीज कार नारसन बार्डर पर डिवाइडर से टकरा गई। यह क्षेत्र उत्तराखंड के रुड़की में आता है। दुर्घटना इतनी भयावह थी कि कार में आग लग गई। पंत को कांच तोड़कर बाहर निकाला गया। उन्हें रुड़की के सक्षम हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के मुताबिक उनकी हालत खतरे से बाहर है लेकिन उनकी पीठ व पैर में गंभीर चोटे आई है।

बात करें हीरा बा की तो उन्होंने कल देर रात 3.30 बजे अंतिम सांस ली। आज उनका गांधीनगर के श्मशान घाट में अंतिम संस्कार कर दिया गया। 100 साल की हीरा बा को मंगलवार को अचानक सांस लेने में दिक्कत होने लगी थी। इसके अलावा उन्हें कफ की शिकायत भी थी। हीरा बा को अहमदाबाद के यूएन मेहता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। एक अन्य दुखद खबर ब्राजील से आई है। कैंसर की वजह से जूझ रहे दुनिया के महान फुटबॉलर पेले का भी निधन हो गया। पेले को साओ पाउलो के अल्बर्ट आइंस्टीन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। पेले ने ब्राजील को तीन बार विश्व चैंपियन बनाया। पेले एक गरीब परिवार में पैदा हुए थे। उन्होंने चाय के कुछ रेस्टोरेंट्स में वेटर का काम भी किया था। फुटबॉल के क्षेत्र में आने के बाद उन्होंने लगातार तरक्की की और फुटबॉल के जादूगर का नाम हासिल किया।

You may have missed

ArabicChinese (Simplified)DutchEnglishFrenchGermanGujaratiHindiItalianMalayalamMarathiNepaliPortugueseRussianSpanishUkrainianUrdu

You cannot copy content of this page