पति से तलाक के बाद सानिया खान टिकटॉक स्टार बनी, पति ने गोली मारकर कर दी हत्या, दोनों पाकिस्तानी मूल के थे

विहान हिंदुस्तान न्यूज

अमेरिका में पिछले दिनों एक जबरदस्त घटना हुई जब टिकटॉक स्टार और पाकिस्तानी मूल की सानिया खान को उसके पति रा​हिल अहमद ने सिर में गोली मार दी। पाकिस्तानी मूल के ही राहिल ने खुद को भी गोली मार ली। ये दोनों अमेरिका के शिकागो में रहते थे।

पति द्वारा पत्नी को गोली मारकर खुद आत्महत्या कर लेना कोई नई बात नहीं है लेकिन सानिया खान की जींदगी को देखे तो वह एक स्टार बन चुकी थी। सानिया 29 साल की थी जबकि उसका तलाकशुदा पति राहिल 36 साल का था। दोनों की शादी तो पांच साल पहले ही तय हो गई थी लेकिन आपस में मिल नहीं पाने के कारण इन्हें एक-दूसरे के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं थी। शादी के बाद सानिया को अपने पति की मानसिक अवस्था के बारे में पता चला। वह अजीब-अजीब हरकत करता था जो सानिया को पसंद नहीं आती थी। सानिया एक अच्छी फोटोग्राफर थी।

दोस्तों के साथ सानिया

सानिया व राहिल के बीच जब नहीं बनी तो दोनों ने तलाक ले लिया। अपनी जींदगी से परेशान सानिया ने टिकटॉक पर जाने का फैसला लिया। वह शादीशुदा ​जीवन में आने वाली परेशानियों को लेकर टिकटॉक पर इतनी फेमस हो गई कि उसके 20 हजार फालोअर्स हो गए। लोग उसके वीडियो की प्रतिक्षा करने लगे। सानिया बिजनेस इवेंट्स पर फोटोग्राफी भी करती थी। वह छोटी-छोटी पार्टियों में जाकर फोटोग्राफी करके घर चलाती थी। सानिया की दोस्त उसके बारे में कहती है सानिया काफी सुलझी हुई युवती थी। वह खुद काफी परेशान थी लेकिन लोगों को वह राह दिखाती थी। यही कारण था कि उसके शो हिट हो रहे थे। ..लेकिन 21 जुलाई को कुछ अलग ही हुआ। 700 किलोमीटर दूर से सानिया का पति शिकागो आया। हालांकि सानिया ने अपने बैग पैक कर लिए थे और वह बस से दूर जाने वाली थी। राहिल के आने पर दोनों के बीच कुछ बातचीत हुई लेकिन राहिल ने सानिया के सिर में गोली मार दी। सानिया का शव पुलिस को उनके घर के बाहर दरवाजे पर मिला। राहिल ने भी खुद को गोली मार ली। इन दोनों के परिजनों से पुलिस जानकारी ले रही है ताकि वह इस तरह के केस को मनोचिकित्सकों के समक्ष भी रख सके ताकि वे इसपर स्टडी कर सके।

You may have missed

ArabicChinese (Simplified)DutchEnglishFrenchGermanGujaratiHindiItalianMalayalamMarathiNepaliPortugueseRussianSpanishUkrainianUrdu

You cannot copy content of this page